सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग भाई भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 'रन' नदी के राम सरस्वतीपुर घाट पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20), और गोपाल कृष्ण (13) तथा उसके भाई कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पटना के रहने वाले विवेक, सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर इलाके के चंद्रपुर गांव में अपनी पत्नी से मिलने आए थे, उनके साथ बिहार के कटिहार में रहने वाली उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी आए थे। उन्होंने बताया कि ये चारों राम सरस्वतीपुर घाट पर नदी में नहाने गए थे, तभी यह हादसा हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि तीनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए विवेक भी नदी में कूद गए, लेकिन चारों डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और होम गार्ड के गोताखोरों को बुलाया। बाद में चारों के शव बरामद कर लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।











.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment