ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर अग्रवाल ने निगम कमिश्नर प्रकाश के साथ किया सड़क विकास कार्यों का निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान
बिलासपुर
। शहर में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के साथ शहर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सड़क विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों के दौरान नागरिकों को अनावश्यक असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
दयालबंद से दर्रीघाट तक सड़क मजबूतीकरण एवं फोरलेन निर्माण का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दयालबंद से दर्रीघाट तक सड़क मजबूतीकरण तथा लाल खदान ओवरब्रिज के आगे से दर्रीघाट तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के संबंध में कलेक्टर ने सीएसईबी के पोल शिफ्टिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर पोल शिफ्टिंग शीघ्र पूरी करने तथा इसके कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित न होने देने को कहा।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने, यातायात पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नौ करोड़ के सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा
इसके पश्चात कलेक्टर ने गुरुनानक चौक से स्मृति वन तथा स्मृति वन से शक्ति चौक तक लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण एवं लाइटिंग कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं, ताकि आम नागरिकों और वाहन चालकों को परेशानी न हो। सड़क पर धूल उड़ने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव करने तथा कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
डामरीकरण के संशोधित दरों एवं प्राक्कलन से संबंधित प्रक्रिया के कारण डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाने की जानकारी पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन से संशोधित दरों के संबंध में आदेश प्राप्त होने तक अन्य शेष निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और डामरीकरण के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित रखी जाएं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है, ताकि प्रक्रिया पूर्ण होते ही डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा सके।
अशोक नगर चौक से बिरकोना गौरव पथ का भी लिया जायजा
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से अशोक नगर चौक से बिरकोना तक बनाए जा रहे गौरव पथ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि डामरीकरण से पहले किए जाने वाले अन्य सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे आगे की प्रक्रिया में विलंब न हो और सड़क निर्माण कार्य को गति मिल सके।
साइंस कॉलेज से शनिचरी रपटा सड़क निर्माण की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साइंस कॉलेज से शनिचरी रपटा तक लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने, गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में चल रहे सभी सड़क विकास कार्यों में विभागीय समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से तेजी लाई जाए। निर्माण कार्यों के दौरान नागरिकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा, धूल नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english