ब्रेकिंग न्यूज़

 दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ - मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं और सभी को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।
   दिवाली मिलन समारोह में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित परिवारजनों का अभिवादन करते हुए धनतेरस, दीपावली पर लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और मातर पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पर्व-त्योहार केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर भी हैं। उन्होंने सभी से इन पर्वों को परिवार और समाज के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक मनाने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का आह्वान किये।
    दिवाली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक सुवा नृत्य और यादव नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने सुवा नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिये और पारंपरिक गीतों की धुन पर थिरकते हुए दीपावली मिलन के आनंद को दोगुना कर दिये। 
    इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव भी फुलेता लेकर दोहा लगाए और राउत नृत्य में सहभागिता दिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और परिवार का अभिन्न अंग है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प को पूरा करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। संगठन के साथियों और उनके परिवारजनों के बीच इस प्रकार के आत्मीय आयोजन आपसी विश्वास, एकजुटता और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करते हैं।
श्री यादव ने कहा कि दुर्ग विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य के समान है। जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास की यात्रा में सभी का सहयोग, स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। दीपावली मिलन जैसे आयोजन हमें अपनेपन के साथ जुड़ने और एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यकर्ताओं एवं परिवारजनों के साथ बिताए गए ये आनंदमय पल सदैव स्मरणीय रहेंगे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english