नगर निगम जोन 1 ने स्वास्थ्य के प्रति जन-जन को बनाया जागरूक
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनो के स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा जोन कमिश्नरो के मार्गदर्शन में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में गंदगी कचरा मलबा वाले स्थानो को चिन्हित कर वहां सघन सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास कर नागरिको को राजधानी शहर में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश देने का अभियान निरंतर प्रगति पर है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 क्षेत्र अंतर्गत खमतराई बाजार में फैली गन्दगी और कचरा को उठवाकर वहाँ स्वच्छता कायम की और जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया. जोन 1 द्वारा खमतराई तालाब के किनारे विसर्जन कुण्ड में फैले कचरे और गन्दगी को हटाकर स्वच्छता कायम की. वहीं वार्ड के मुख्य मार्ग में भी जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की.
इसी क्रम में नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 57 क्षेत्र अंतर्गत कटोरातालाब क्षेत्र स्थित संत कंवरराम स्कूल के पास सड़क किनारे फैली भारी गन्दगी और कचरे को हटाकर स्वच्छता कायम की और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाकर स्वच्छता कायम की.
इसी प्रकार नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत अनुपम गार्डन के समीप जीई मार्ग के किनारे पुरानी नेकी की दीवार क्षेत्र में लोगों द्वारा फैलाये गए कचरे, अपशिष्ट, पुराने कपड़ों को वहाँ से हटाकर उक्त स्थल में स्वच्छता कायम करते हुए वहाँ सुन्दर पेंटिंग और स्लोगन लिखवाकर उसे नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित किया गया और जन - जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाकर सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम रायपुर की ओर से दिया गया.










.jpg)
Leave A Comment