ब्रेकिंग न्यूज़

 विष्णु के पाती : दूसरों की मदद के लिए आगे आए नीरज, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्र लिखकर बढ़ाया हौसला

0- अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहे नीरज के सेवाकार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना
0- गौसेवा और जरूरतमंद परिवारों की मदद के प्रयासों को बताया प्रेरणादायी
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के समाजसेवी श्री नीरज गुप्ता के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें व्यक्तिगत पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे अपने स्नेहपूर्ण पत्र में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता, निःशुल्क भोजन व्यवस्था तथा गौसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे पत्र में लिखा है कि श्री नीरज ने अपने पिता स्वर्गीय श्री सुरेश चंद गुप्ता के उपचार के दौरान जो कठिनाइयां महसूस कीं, उन्हीं अनुभवों से उन्हें दूसरे जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की प्रेरणा मिली।
श्री नीरज अस्पताल में अपने परिजनों के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे इलाज की चिंता में परेशान परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कामकाज के बीच दूसरों की जरूरतों के लिए समय निकालना और उनकी परेशानी को अपनी चिंता समझना बहुत अच्छी बात है।
श्री नीरज दूरदराज से इलाज कराने रायपुर आने वाले परिवारों के लिए निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था करने का भी प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनजान शहर में इलाज कराने पहुंचे किसी व्यक्ति को अगर ठहरने और भोजन का सहारा मिल जाए, तो वह निश्चिंत होकर अपने बीमार परिजन की देखभाल कर सकता है।
श्री नीरज जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ गौसेवा से भी जुड़े हैं। वे पशुओं को पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने और उन्हें कचरा तथा पॉलीथिन खाने से बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार से मिले अच्छे संस्कार और युवा साथियों का सहयोग उनके सेवाकार्यों को मजबूती दे रहा है। आप मेरी शुभकामनाएं उन साथियों तक भी पहुंचाएं जो आपके साथ हाथ बंटा रहें हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है। श्री नीरज जैसे लोगों के सेवाभावी प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने श्री नीरज की माताजी श्रीमती चंद्रकला गुप्ता को सादर प्रणाम करते हुए भावना जी, श्रेया तथा पार्थ सहित पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री नीरज के स्वस्थ रहने और इसी तरह जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहने की कामना की।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english