ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, गनपत और हंसलेखा को मिली सुविधा

0- छुईखदान तहसील के सेवा सेतु केंद्र में औपचारिकताएं पूरी होने पर मौके पर मिला प्रमाण पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु केंद्र प्रणाली के माध्यम से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में संचालित सेवा सेतु केंद्रों में आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने एवं आवेदन संबंधी कार्यों में सहायता दी जा रही है। इसी क्रम में छुईखदान तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र से श्री गनपत धुर्वे और उनकी पत्नी श्रीमती हंसलेखा धुर्वे को विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
ग्राम ठाकुरटोला निवासी श्री गनपत धुर्वे, पिता श्री अंकल्हू धुर्वे एवं ग्राम भडेरा नवागांव निवासी श्रीमती हंसलेखा धुर्वे, पिता श्री बृजलाल सोरी का विवाह 27 मार्च 2026 को हुआ था। विवाह के बाद विभिन्न शासकीय कार्यों एवं व्यक्तिगत दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए उन्हें विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने तहसील कार्यालय छुईखदान स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। संबंधित अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीमती हंसलेखा धुर्वे को मौके पर ही विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से दंपती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन का आभार जताया।
“जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” की भावना के अनुरूप जिले के सेवा सेतु केंद्रों में नागरिकों को आवेदन भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने और प्रमाण पत्र बनवाने में सहायता मिल रही है। स्थानीय स्तर पर इन सुविधाओं की उपलब्धता से ग्रामीणों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हो रही है। विवाह प्रमाण पत्र मिलने से अब गनपत और हंसलेखा को भी अपने शासकीय एवं व्यक्तिगत दस्तावेजों से जुड़े कार्य पूरे करने में सुविधा होगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english