भारत में शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की संख्या 100 होने पर प्रधानमंत्री ने जताई प्रसन्नता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर्स की संख्या सौ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने अनुज श्रीवत्री को भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का 100 ग्रैंडमास्टर का आंकड़ा छूना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह भारतीय खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ-साथ युवाओं में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि देश के अलग-अलग हिस्सों से उभर रहे युवा शतरंज खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि और अधिक युवाओं को शतरंज अपनाने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।










Leave A Comment