भारत मोबिलिटी एक्सपो-2027 में 50 से अधिक देश लेंगे हिस्सा
नयी दिल्ली. भारत मोबिलिटी एक्सपो-2027 में 50 से अधिक देश और 1,750 से ज्यादा प्रदर्शकों के हिस्सा लेने की उम्मीद हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में दो स्थानों पर होगा। भारत मंडपम में चार से नौ फरवरी तक और यशोभूमि में चार से सात फरवरी तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में वाहन उद्योग को नए उत्पाद पेश करने और रणनीतिक साझेदारियां बनाने का मंच मिलेगा।
उद्योग जगत के सूत्रों के मुताबिक, इस बड़े आयोजन में हिस्सा लेने वाले 50 से अधिक देशों में अमेरिका, चीन, जापान, मेक्सिको, श्रीलंका, जर्मनी, इटली, स्पेन और ताइवान शामिल हैं।










Leave A Comment