ब्रेकिंग न्यूज़

 किसान भैयाराम ने की ऑनलाइन टोकन से धान खरीदी व्यवस्था की सराहना

0-चैनपुर उपार्जन केंद्र में 48 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम भल्लौर के किसान, इलेक्ट्रॉनिक तौल और पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से जताया संतोष
0-3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और बेहतर सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए की गई सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम भल्लौर निवासी किसान भैया राम अपनी 48 क्विंटल धान की उपज लेकर चैनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की किसान हितैषी पहल की सराहना की।
 किसान भैया राम ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। पहले टोकन प्राप्त करने के लिए खरीदी केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने भी बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित समय पर अपनी उपज लेकर चैनपुर उपार्जन केंद्र पहुंचे। इससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ और लंबी कतारों से राहत मिली तथा समय और श्रम दोनों की बचत हुई।
  भैया राम ने बताया कि चौनपुर धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। धान की पारदर्शी एवं सही तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा और आवश्यक माप उपकरण उपलब्ध हैं। पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था होने से धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इसके अलावा किसानों के बैठने और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में खरीदी की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है।
 किसान भैया राम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत और उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इससे खेती-किसानी के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि बेहतर खरीदी व्यवस्था और उचित मूल्य मिलने से किसानों में संतोष एवं उत्साह का माहौल है।
 श्री भैया राम ने ऑनलाइन टोकन सुविधा, उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इन पहलों से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनी है तथा किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english