अप्रैल-सितंबर में इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 44 प्रतिशत बढ़ा, स्मार्टफोन की हि्स्सेदारी सबसे ज्यादा
नयी दिल्ली. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान भारत से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 44 प्रतिशत बढ़कर 31.97 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी सबसे अधिक बनी रही। स्मार्टफोन का निर्यात अप्रैल-सितंबर, 2026-27 में 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 13.38 अरब डॉलर था। बयान में कहा गया कि अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स खंड में तेज वृद्धि के कारण कुल इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 60.3 प्रतिशत से घटकर 56.8 प्रतिशत रह गई है। इसमें कहा गया कि प्रिंटेड सर्किट बोर्ड या पीसीबी सहित कलपुर्जों और एक्सेसरीज का निर्यात 6.33 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2.10 अरब डॉलर हो गया। सिंगापुर इसका प्रमुख गंतव्य रहा।





.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment