ब्रेकिंग न्यूज़

जागृति स्व सहायता समूह की दीदीयों के खातों में जमा हुई सात लाख  से अधिक की राशि

 *निलजा की महिलाएं वर्मी खाद निर्माण, मुर्गी पालन और गोमूत्र से किट नाशक बनाकर हो रही है आर्थिक रूप से संपन्न*

 

रायपुर / रायपुर जिला के धरसीवां विकासखंड के ग्राम निलजा की जागृति स्व सहायता समूह की महिलाएं राज्य सरकार द्वारा दिए गए अवसर का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से संपन्न हो रही है। समूह की अध्यक्ष श्रीमति सकून वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर माहौल उपलब्ध कराएं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ने पर उन्हें आजीविका गतिविधियों की जानकारी मिली। उनके समूह में 11 महिलाएं काम करती हैं। गौठान में विभिन्न आय मुलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। उनके समूह की दीदियों द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण और मुर्गी पालन किया जाता ह। अब गौ मूत्र से ब्रह्मास्त्र नाम से कीटनाशक भी बनाया जा रहा हैं, जो कि सब्जी  उत्पादन एवं खेती के लिए बहुत ही उपयोगी एवं कारगर साबित हो रहा है।

समूह की दीदियों ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट का निर्माण शासन द्वारा बताए गए मापदंडों के अनुरूप किया जाता है। समय-समय पर उन्हें शासकीय विभागों द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। वर्मी कंपोस्ट विक्रय से सात लाख रुपए  से अधिक की राशि दीदियों के खातों में आ चुकी है। पशुओं के चारा के लिए समूह की दीदियों द्वारा चारा उत्पादन भी किया जाता है उनके द्वारा चारा के लिए नेपियर घास और मक्का भी लगाया जाता है।

समूह की दीदियां अब वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ ही अन्य आजीविका मुलक गतिविधियों में भी संलग्न है। उनके समूह की दीदियों द्वारा मुर्गी पालन तथा गोमूत्र से कीटनाशक भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग से चूजा आसानी से मिल जाता है उनके द्वारा देसी मुर्गी का पालन किया जा रहा है। मुर्गी पालन से भी दस हजार रुपए से अधिक का आय उन्हें प्राप्त हुआ है।

समूह की दीदियों ने कहा कि विभिन्न आय मुलक गतिविधियों से जूड़कर एक निश्चित आय अर्जित कर रही है यह उनके तथा परिवार के लिए बेहद ही खुशी की बात है। जिससे उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो रहा है तथा मान सम्मान भी बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार को काम करने का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने तथा एक स्थायी आय का जरिया उपलब्ध कराने के लिए तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english