जवाहर नवोदय विद्यालयों में 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई
0- 28 नवंबर को किया जाएगा चयन परीक्षा का आयोजन
बालोद. शिक्षा सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र अध्ययनरत कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।













Leave A Comment