ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु से आसान हुई प्रक्रिया

0- अजय को मिला मूल निवासी प्रमाण पत्र
दुर्ग. पाटन निवासी श्री अजय चन्द्राकार को अपने विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले उन्हें यह चिंता थी कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया में अधिक समय लगेगा। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ने उनकी यह चिंता पूरी तरह दूर कर दी। श्री अजय चन्द्राकार ने 14 मई 2026 को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 मई 2026 को उनका मूल निवासी प्रमाण पत्र समय पर जारी कर दिया गया।
सेवा सेतु के माध्यम से उन्हें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिली, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही और बिना किसी अनावश्यक परेशानी के प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। अब वे इस प्रमाण पत्र का उपयोग विभिन्न शासकीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों में आसानी से कर पा रहे हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री अजय चन्द्राकार ने कहा, ष्सेवा सेतु के माध्यम से मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही सरल और सुविधाजनक रहा। बिना किसी परेशानी के समय पर प्रमाण पत्र मिल गया।ष् उन्होंने कहा सेवा सेतु है तो भरोसा है, सेवा सेतु छत्तीसगढ़ शासन की ऐसी पहल है, जो नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराकर जनसेवा में विश्वास को और मजबूत बना रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english