रक्षाबंधन से पहले मिला खुशियों का उपहार, महिलाओं ने कहा धन्यवाद विष्णु भैया
-महिला सशक्तिकरण संबंधी विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पावन पर्व रक्षाबंधन के पूर्व ही महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि प्रदेश की लाखों बहनों के खातों में सीधे अंतरित कर दी है। समय से पूर्व ही खाते में राश्षि पहुॅचने पर प्रदेशभर की महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं और उन्होंने अपने विष्णु भैया का सहृदय आभार व्यक्त किया है। यह आर्थिक संबल न केवल त्योहार की खुशियों को दोगुना कर रहा है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बना रहा है। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम कुमुड़कट्टा की श्रीमती जयश्री मंडावी ने बताया कि रक्षाबंधन के पूर्व उनके बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि आ चुकी है। इससे वे इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहतर रूप में मना पाएंगी। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि से इस अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदेगी। जयश्री ने कहा कि इस सौगात से उनके त्यौहार का उत्साह दोगुना हो गया है। त्यौहार से पूर्व मिली इस आर्थिक सहायता के लिए जयश्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए हृदय से कहा - धन्यवाद विष्णु भैया।
जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कलकसा की श्रीमती बेनी बाई साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के साथ ही अन्य महिला हितैषी योजनाओं से महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में आगे बढ़ने का बेहतर माध्यम मिला है। उन्होंने बताया कि वे सबला स्वसहायता समूह का संचालन करती हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत 01 लाख रूपए का ऋण लिया है। जिससे उन्होंने गांव के ही 04 अंागनबाड़ी केन्द्रों में खाद्य सामाग्री प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से न केवल उनका व्यवसाय बढ़ा है, बल्कि समूह की अन्य महिलाओं को भी रोजगार के साथ ही आर्थिक मजबूती मिली है। उन्होंने योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विष्णु भैया कहकर, उनका आभार व्यक्त किया है।







.jpg)


.jpeg)


Leave A Comment