अजय को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर काजोल ने इस अंदाज में दी बधाई
मुंबई। दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते शुक्रवार को 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। अजय देवगन को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए मिला है। अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में काजोल भी थीं। बताते चलें कि अजय देवगन के साथ फिल्म 'सोरारई पोटरु' के लिए सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अजय देवगन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ले रहे हैं। इसके साथ काजोल ने लिखा है, 'घर पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार लाना और अच्छा दिखना मुश्किल है।' ्र
बताते चलें कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। वहीं, इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का भी अवॉर्ड मिला है। इस तरह से फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले हैं।
बता दें कि अजय देवगन को तीसरी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' से पहले साल 1998 में फिल्म 'जख्म' के लिए और साल 2022 में फिल्म 'द लीजेंड भगत सिंह' के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
Leave A Comment