करण देओल के संगीत में रंग जमाने पहुंचे रणवीर सिंह, दूल्हे राजा को गोद में उठाकर किया डांस
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में बस कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। बीती रात करण देओल और दृशा आचार्य का संगीत था, जिसमें परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। करण देओल और दृशा आचार्य के संगीत में रंग जमाने के लिए रणवीर सिंह भी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल सनी देओल को गले से लगाकर बधाइयां दीं, बल्कि करण देओर और दृशा आचार्य को भी जमकर बधाइयां दीं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियोज में रणवीर सिंह कपल के साथ बेहद खुश दिखाई दिये।
रणवीर सिंह ने करण दओल और दृशा आचार्य की संगीत सेरेमनी में ब्लैक आउटफिट पहनकर एंट्री की। उन्होंने वहां जाकर सनी देओल को बेटे की शादी की जमकर बधाइयां दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने सनी देओल को झप्पी भी दी। इसके अलावा रणवीर सिंह ने करण देओल और दृशा आचार्य को भी बधाई देने पहुंचे। उन्होंने दूल्हे राजा को गले लगाकर शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। लेकिन चीजें यहीं नहीं खत्म हुईं। रणवीर सिंह ने करण देओल को गोद में उठाकर जमकर डांस किया। उनके साथ-साथ होने वाली दुल्हन दृशा आचार्य भी डांस करती नजर आईं।
करण देओल और दृशा आचार्य के संगीत का वीडियो देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। खासकर उन्होंने रणवीर सिंह के लुक की तारीफ की, साथ ही एक्टर की सादगी की भी खूब सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह मस्त-मौला इंसान है। हर वक्त खुश और दूजों को भी खुश रखते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लोग भले ही इन्हें कपड़ों और एनर्जी के लिए ट्रोल करें, लेकिन रणवीर सिंह सच में बहुत अच्छे इंसान हैं।" रणवीर सिंह से जुड़े इस वीडियो को अभी तक 12 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
Leave A Comment