ब्रेकिंग न्यूज़

 सर्दियों में सरसों का साग खाना क्यों है शरीर के लिए फायदेमंद, जानें...
 सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद सरसों के साग और मक्के की रोटी को किया जाता है। साथ में अगर गुड़ भी हो तो और ज्यादा मजा आ जाता है। आपने ऐसा जरूर सोचा होगा कि सरसों के साग में ऐसे क्या गुण होते हैं जो इसे इतना स्वादिष्ट बना देते हैं। यह साग केवल स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि इससे काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।  इस साग में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इस साग में कैलोरीज़ भी काफी कम होती है। इसलिए अगर स्वाद स्वाद में कभी-कभार थोड़ा ज्यादा भी खाया जाएं, तो वजन बढऩे की अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए।  
 एक कप सरसों के साग में लगभग 95 प्रतिशत दैनिक जरूरत का विटामिन ए, आधा ग्राम फैट, 4-6 ग्राम काब्र्स जिसमें लगभग 2.5 ग्राम फाइबर होता है। यही नहीं 3-4 ग्राम के आसपास प्रोटीन और लगभग दैनिक जरूरत का 680 प्रतिशत विटामिन के होता है (अगर सब्जी बिना तेल के बनाई जाए तो)। विटामिन के एक ऐसा एंटी ऑक्सिडेंट है जो लगभग हर हरी-सब्जी में आम तौर पर पाया जाता है। इसलिए आप हरी सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें। यही नहीं साग में पोटेशियम व कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा होती है। जिससे हमारी हड्डियों की हेल्थ ठीक रहती है। इसलिए इसका सेवन गठिया के रोगियों या जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में।
 1. वजन कम करता है सरसों का साग
सरसों के साग में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होने की वजह से यह वेट लॉस में काफी फायदेमंद है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसलिए वजन नियंत्रण में रहता है।
 2. दिल के स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद
सरसों का साग दिल के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में फोलेट बनता है और कार्डियोवैस्कुलर रोग व कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है।
 3. सरसों के साग से मिलती है एनर्जी
एनर्जी मिलने का मुख्य कारण है इस में प्रयोग किए जाने वाला पालक। क्योंकि पालक भी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। जैसे कि सोडियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी, के आदि। साथ ही इसमें आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है। इसलिए सरसों के साथ इसका मिक्सचर एनर्जी से भरपूर रखता है।
 4. आंखों की हेल्थ रखता है ठीक
यदि आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको सरसों के साग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह विटामिन ए से भरपूर होता है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी है। 
5. दरअसल सरसों का साग आयरन से भी भरपूर होता है और खून की कमी को आयरन के सेवन से पूरा किया जा सकता है। इसीलिए सरसों के साग के सेवन से एनीमिया रोग में आराम मिलता है।
----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english