दिल को सेहतमंद रखने और माइग्रेन में फायदेमंद है ये औषधीय बूटी
जिन्को बाइलोबा या गिंको बाइलोबा एक औषधीय बूटी है। इसके अर्क का उपयोग हर्बल दवा के रूप में किया जाता है। इस औषधीय बूटी में कई एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है। यह आयुर्वेदिक बूटी आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार है। यह औषधीय जड़ी बूटी ऑनलाइन आपको आसानी से मिल सकती है। आइए यहां हम आपको जिन्को बाइलोबा के कुछ फायदे बताते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए
जिन्को बाइलोबा एक ऐसी बूटी है, जो आपकी सभी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। अल्जाइमर या डिमेंशिया से लेकर डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। जिन्को बाइबोला के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो चिंता, तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मददगार हैं। यह हर्बल दवा में न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों के इलाज और संज्ञानात्मक कार्यों मे सुधार करने में सहायक है। मिर्गी जैसी गंभीर स्थिति के इलाज में भी जिन्को बाइलोबा संभावित रूप से मददगार हो सकता है।
आंखों के लिए
जिन्को बाइलोबा आपकी आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह आपकी नजर को तेज और ग्लूकोमा के संभावित उपचार के रूप में काम कर सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन्को बाइलोबा अर्क में आंखों की रोशनी में सुधार के लिए लाभकारी प्रभाव पाए गए हैं। इसके अलावा, एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन्को बाइलोबा इंफ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करता है और यह गठिया के दर्द को कम करने व राहत पाने में भी मदद करता है।
हृदय के लिए
जिन्को बाइलोबा अर्क आपके हृदय स्वास्थ्य में बढ़ावा देने में भी मददगार है। जिन्को बाइलोबा अर्क का उपयोग रक्त परिसंचरण में मददगार है और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन्को बाइलोबा कोरनरी आर्टरी डिजीज से बचाने में मदद करता है। इतना हही नहीं, यह न्यूरोलॉजिकल, कार्डियो-सेरेब्रोवास्कुलर विकारों और डायबिटिक मायोकार्डियल इंजरी (दिल की झिल्ली से संबंधित समस्या) के इलाज में मददगार है।
सिरदर्द और माइग्रेन के लिए
जिन्को बाइलोबा एक चीनी हर्बल दवा है, जो इंफ्लेमेशन से लडऩे में भी मदद करता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा, जिन्को बाइबोला आपको वजन घटाने में भी मदद करता है। यह इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार कर सकता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। यह महिलाओं को रजोनिवृत्ति से संबंधित मोटापे को भी कम करने में सहायक है।
त्वचा और बालों के लिए
जिन्को बाइलोबा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। जिन्को बाइलोबा के अर्क में क्वेरसेटिन और केम्पफेरोल होते हैं, जो फ्लेवोनोइड्स जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और आपको फ्री रेडिकल्स से लडऩे में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा की उम्र बढऩे के संकेतों को धीमा करने में मदद करता है। जिससे कि आप जवां और खूबसूरत दिख सकते हैं। इसके अलावा, यह आपके बालों को झडऩे से रोकने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Leave A Comment