ब्रेकिंग न्यूज़

  दालचीनी के सेवन से पुरुषों को इन 5 समस्याओं में मिलता है फायदा
 दालचीनी का सेवन पुरूषों के लिए फायदेमंद होता है। दालचीनी को आप पीसकर उसका पाउडर बनाकर दूध के साथ या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। दालचीनी को लोग सब्जी में मिलाते हैं इसके अलावा आप दालचीनी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से दर्द से राहत मिलती है। दालचीनी वाला दूध पीने से  शरीर को मैग्निशियम, पोटैशियम, विटामिन ए, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। दालचीनी में एंटी-बैक्टिीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसके सेवन से पुरुषों को ये 5 लाभ मिलते हैं-
 1. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या दूर करे दालचीनी  
दालचीनी का सेवन करने से पुरूषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या या स्तंभन दोष की समस्या दूर होती है। इसके लिए रोजाना दालचीनी को दूध में डालकर उसका सेवन करें। इरेक्टाइल डिस्फिंक्शन की समस्या ज्यादा एल्कोहल के कारण हो सकती है या हार्मोन में बदलाव के कारण भी ऐसा होता है,  इससे बचने के लिए  दालचीनी का सेवन करना चाहिए। अगर किसी तरह का कोई स्किन इंफेक्शन है तो डॉक्टर की सलाह पर ही दालचीनी का सेवन करना चाहिए।
 2. ताकत बढ़ाए दालचीनी  
दालचीनी का सेवन करने से पुरूषों में ताकत बढ़ती है।  दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से शरीर में एनर्जी रहेगी।   इसका सेवन हींग और अदरक के साथ भी किया जा सकता है। दालचीनी का दूध बनाने के लिए  एक कप दूध में दो चम्मच दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें और सोने से पहले रात में इसका सेवन करें। 
 3. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे दालचीनी  
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी दालचीनी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए  दालचीनी का पानी या दालचीनी की चाय का सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही जिन पुरूषों को जोड़ों में दर्द की शिकायत है , उन्हें भी दालचीनी और दूध का सेवन करना चाहिए, हड्डियों में अकडऩ और सूजन की समस्या को दूर करने में दालचीनी फायदेमंद है। दालचीनी वाले  दूध में शहद भी मिलाया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज दवा के ठीक बाद दालचीनी का सेवन न करें, दोनों के बीच अंतराल रखें।
 4. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है दालचीनी 
मेटाबॉलिज्म  बढ़ाने के लिए दालचीनी फायदेमंद मानी जाती है।   दालचीनी की चाय का सेवन करेंगे तो वजन भी कम होगा और मेटाबॉलिज्म  रेट भी बढ़ेगा। जिन पुरूषों को अनिद्रा की समस्या है उनके लिए भी दूध के साथ दालचीनी का सेवन फायदेमंद है।  डाइजेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज की समस्या, एसिडिटी, गैस की समस्या आदि  में दालचीनी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
 5. इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करे दालचीनी  
पुरूषों में इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करने के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इनफर्टिलिटी  की समस्या को दूर करने के लिए सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ दालचीनी पाउडर का सेवन करें। इसे घरेलू नुस्खे के तौर पर कई लोगों को फायदा होता है पर इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
नोट-  दालचीनी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english