दिमाग तेज करने में मददगार है सर्पगंधा
सर्पगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो एक तरह के फूल के पौधे की जड़ की तरह ही दिखती है। इसकी बनावट किसी सांप की तरह होती है। इसमें कई औषधीय गुण हंै। इस पौधे की जड़ें जितनी उपयोगी हैं, उतनी ही उपयोगी इसकी पत्तियां भी हैं। माना जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिला इसके पत्तों का सेवन करती है तो, इससे होने वाले बच्चे का दिमाग काफी तेज होता है। सर्पगंधा से ऐसे कई फायदे हैं, जिनके बारे में जितना बताएं, उतना ही कम होगा। आइए जानते हैं-
-सर्पगंधा के सेवन से दिमाग तेज होता है।
-डिप्रेशन को रोकने में मिलती है।
-नींद से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
-थकान को दूर करने में मदद मिलती है।
-बुखार को जड़ से उखाड़कर फेंकता है।
-स्किन के लिए भी सर्पगंधा काफी फायदेमंद है।
-पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या दूर होती है।
-डाईजेशन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
दुष्प्रभाव
सर्पगंधा के जितने फायदे हैं, उतने ही उसके दुष्प्रभाव भी हैं। जैसे कि-
-इसका ज्यादा सेवन भूख में कमी कर सकता है।
-पेट में दर्द, उल्टी आना, सिर दर्द जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।
-सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।
-अगर स्टोन की समस्या है तो इसके सेवन से बचें।
-जो महिलाएं बच्चे को स्तनपान कराती हैं, इसका सेवन बिलकुल न करें।
सर्पगंधा आयुर्वेदिक गुणों का उपहार है। यहां आपको कुछ सावधानियां बरतने की भी जरूरत है। अगर आप किसी दवा का इस्तेमाल करते हैं तो उस बीच सर्पगंधा का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें। अगर फिर भी आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।
Leave A Comment