ब्रेकिंग न्यूज़

शलजम का जूस पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी और घटता है मोटापा...जानें इसके अन्य फायदे
  शलजम का जूस पीने के भी कई फायदे हैं। शलजम में कई पौष्टिक गुण होते हैं। इसमें विटामिन सी, ए, कैरोटेनॉयड्स, जैंथिन और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन के और ओमेगा-3 एसिड जैसे अल्फा लिनोलेनिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई खनिज और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। साथ ही पाचन तंत्र और हृदय समस्याओं को भी दूर करता है। आइए विस्तार से जानते है शलजम जूस के फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में  
 1. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
शलजम जूस में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो वासोडिलेटर का काम करता है। दरअसल पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करके रक्त वाहिकाओं और धमनियों के तनाव को कम करने में सहायता करता है। यह एथेरोस्कलेरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। यह कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है, जिससे हृदय रोगों के लक्षण कम करने में सहायता मिलती है। 
 2. वजन घटाने में सहायक
हम हमेशा फिट रहने के लिए अपने डाइट को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में शलजम के जूस का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह अपच की समस्या को भी कम करता है। 
 3. हड्डियों को मजबूत बनाए
शलजम जूस के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो संयोजी ऊतकों के उत्पादन में मदद करता है। इसे गठिया के दर्द में भी राहत मिलती है। साथ ही इससे ऑस्टिोपोरोसिस और रूमेटोइड गठिया के लक्षण को कम कर सकते हैं।
 4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
शलजम जूस में विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर की रोगों से रक्षा करता है। विटामिन सी हमारे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिसकी सहायता से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह बालों और त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 
 5. दर्द और सूजन में राहत
शलजम जूस के सेवन से कई पुराने दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है। शलजम के जूस में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन के होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जिसे गठिया और शरीर के दर्द में राहत मिलती है।
 6. पाचन बढ़ाए
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे आपको पेट संबंधित परेशानियां कम होती है और खाना भी आसानी से पच जाता है। 
 शलजम जूस का उपयोग
 शलजम जूस के सेवन आप सुबह कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र सही बनाए रखने में मदद मिलती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english