ब्रेकिंग न्यूज़

 पेट में ज्यादा गैस बनती है तो खाएं ये चीजें, मिलेगा आराम
 पेट में ज्यादा गैस होने पर कई तरह की अन्य समस्याएं जैसे- बदहजमी, एसिडिटी, अपच इत्यादि हो सकती हैं।  गैस को कंट्रोल करने के लिए हमें अपने आहार में मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। इस दौरान हल्के-फुल्के आहार को शामिल करें। इससे पेट में ज्यादा गैस बनने की परेशानी दूर हो सकती है। पेट में ज्यादा गैस बनने पर  अपने आहार में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे ज्यादा गैस न बनें। जैसे कि-
 1. केला जरूर खाएं
पेट में गैस की परेशानी होने पर केला का सेवन करें। केला खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। दरअसल, केले में आयरन और कैल्शियम होता है, जो पेट में गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा केले में फाइबर मौजूद होता है, जो एसिडिटी को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह हमारे शरीर के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है।
 2.  नारियल पानी पिएं
पेट में गैस की समस्या होने पर सुबह-सुबह चाय-कॉफी के बजाय नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है। दरअसल, नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी है। रोजाना सुबह खाली पेट नारियल का पानी पीने से एसिडिटी कंट्रोल हो सकती है।  
 3. ठंडा दूध पिएं
दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर आपके पेट में गैस की परेशानी है, तो गर्म दूध के बजाय ठंडे दूध का सेवन करें। ठंडा दूध पीने से पेट में गैस की समस्या कंट्रोल हो सकती है। सुबह-सुबह एक गिलास ठंडा दूध पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी से राहत पाया जा सकता है। यह भूख को कंट्रोल करने में भी प्रभावी होता है, जो ज्यादा गैस बनने की समस्या से राहत दिलाता है। 
 4. सलाद में खाएं खीरा 
पेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए खीरा आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, खीरा पेट को ठंडा करने में लाभकारी हो सकता है। साथ ही यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन से एसिडिटी रिफ्लैक्स कम होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी सलाद के प्लेट में खीरे को शामिल करें। 
 5. लहसुन खाएं
पेट में अत्यधिक गैस बनने पर लहसुन का सेवन करें। खासतौर पर रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है।  
 पेट में ज्यादा गैस बनने पर मसालेदार और सोडा ड्रिंक्स के सेवन से बचेँ। वहीं, इस दौरान शराब और धूम्रपान का सेवन भी न करें। यह सभी चीजें गैस की समस्या को बढ़ा सकती हैं।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english