रिंकल्स, फाइन लाइंस जैसी समस्याओं को दूर करेंगे दही से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
अगर चेहरे पर भी समय से पहले एजिंग साइंस जैसे रिंकल्स, डल स्किन, फाइन लाइंस की समस्या नजर आने लगी है तो त्वचा को जवां बनाने के लिए दही का इस्तेमाल फायदेमंद होता है । दही में विटामिन डी होता है जिससे में प्रीमेच्योर एजिंग की समस्या नहीं होती और दही में लैक्टिक एसिड भी होता है जिससे डैड स्किन सैल्स निकल जाते हैं। आज हम दही से बनने वाले 5 आसान फेस मास्क के फायदे और उसे बनाने का तरीका जानेंगे।
1. दही + ग्रीन टी फेस मास्क
दही और ग्रीन टी से बना फेस मास्क त्वचा को रिंकल्स और फाइन लाइंस जैसी समस्या से बचाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं सिसे एजिंंग की समस्या दूर होती है। ग्रीन टी स्किन को यूवी रेज से भी बचाता है। आप उसे दही के साथ मिलाकर लगाएंगे तो त्वचा से डॉर्क सर्कल की समस्या भी दूर हो जाएगी। ग्रीन टी और दही का फेस मास्क बनाने के लिए ग्रीन टी की ताजी पत्तियों को तोड़कर पाउडर बना लें या ग्रीन टी पाउडर को बाजार से ले आएं और उसमें दो चम्मच दही ्मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
2. दही + कॉफी फेस मास्क
दही और कॉफी को मिलाकर आप फेसमास्क बना सकते हैं। कॉफी से सैल्युलाइट की मात्रा घटती है और स्किन में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ती है जिससे त्वचा जवां नजर आती है। कॉफी और दही का पैक लगाने से त्वचा को यूवी रेज़ से भी प्रोटैक्शन मिलता है और एजिंग का प्रोसेस धीमा होता है। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।
3. दही + जोजोबा ऑयल फेस मास्क
दही और जोजोबा ऑयल का मिश्रण चेहरे पर लगाने से भी एजिंग के लक्षण कम हो जाते हैं। इसे चेहरे पर केवल 15 मिनट लगाएं। इसे आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। जोजोबा ऑयल में विटामिन ई, जिंक, बी कॉम्प्लैक्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे एजिंग के साइंस कम होते हैं। इससे आंखों के नीचे नजर आने वाली सूजन भी कम होती है।
4. दही + संतरा फेस मास्क
आप दही के साथ संतरे का रस मिलाकर भी फेसपैक बना सकते हैं। ये संतरे में विटामिन सी मौजूद होता है जिससे त्वचा का कोलाजन बढ़ता है और स्किन में फाइन लाइंस और रिंकल्स की समस्या नहीं होती।
5. दही + विटामिन ई फेस मास्क
त्वचा को जवां बनाने के लिए आप दही और विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप विटामिन ई के दो कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल एक बाउल में निकाल लें, उसमें आप दही को मिलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के बाद सामान्य पानी से चेहरा साफ कर लें।
आप इन फेसमास्क को हफ्ते में दो या तीन बार लगा सकते हैं, वहीं केवल दही को चेहरे पर रोजाना लगाया जा सकता है।
Leave A Comment