ब्रेकिंग न्यूज़

 सुबह खाली पेट किशमिश और गुड़ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
 किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश का सेवन शरीर से कई समस्याओं और बीमारियों को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। किशमिश और गुड़ के पानी का रोजाना सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोग कई तरीकों से किशमिश के पानी का सेवन करते हैं लेकिन किशमिश और गुड़ के पानी का एकसाथ सेवन करने से आप मोटापे की समस्या समेत कई गंभीर बीमारियों में फायदा पा सकते हैं। गुड़ और किशमिश में मौजूद पोषक तत्व लो ब्लड प्रेशर की समस्या में उपयोगी माने जाते हैं। फेफड़ों को साफ करने और शरीर का चयापचय दुरुस्त रखने में भी किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं रोजाना किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करने के फायदे के बारे में।
 किशमिश और गुड़ का पानी पीने के फायदे  
गुड़ और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। गुड़ में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। वहीं किशमिश में भी सेहत के लिए उपयोगी माने जाने वाले पोषक तत्व जैसे आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम व विटामिन आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आप रोजाना अगर किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं। 
 1. वजन कम करने में फायदेमंद
गुड़ और किशमिश का कॉम्बिनेशन वजन कम करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और भूख को नियंत्रित करते हैं। किशमिश और गुड़ का पानी रोजाना सुबह खाली पेट पीने से शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम करने में लाभ मिलता है और वजन कम होता है। लगभग 30 से 40 दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। किशमिश और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को पर्याप्त एनर्जी देते हैं जिससे वजन कम करते समय कमजोरी की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ता है।  
 2. पाचन तंत्र को मजबूत करने में उपयोगी
पाचन तंत्र को मजबूत करने में किशमिश और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश शरीर में लैक्सटिव के रूप में कार्य करती है। यह पेट में जाकर पानी को अवशोषित करती है। इसका सेवन करने से कब्ज और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। किशमिश और गुड़ में मौजूद फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल मार्ग से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोजाना किशमिश और गुड़ का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या, गैस और एसिडिटी जैसी कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है।
 3. हड्डियों के लिए फायदेमंद
किशमिश और गुड़ का पानी पीने से आपको हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्या में फायदा मिलता है। किशमिश और गुड़ दोनों ही कैल्शियम का भंडार होते हैं और इनका सेवन शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति के लिए उपयोगी माना जाता है। किशमिश में बोरोन नामक माइक्रोन्यूट्रियंट भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को कैल्शियम की आपूर्ति करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। नियमित रूप से किशमिश और गुड़ का पानी पीने से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया की समस्या में फायदा  मिलता है।
 4. एनीमिया की समस्या में बहुत फायदेमंद
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। किशमिश और गुड़ में पर्याप्त मात्रा में मौजूद आयरन शरीर में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड का गठन करने के लिए जरूरी विटामिन की मिलता है। इन सबके अलावा किशमिश में कॉपर भी पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को दूर करने और इसका निर्माण करने में बहुत मदद करता है।
 5. आखों की सेवन के लिए बहुत उपयोगी
किशमिश और गुड़ आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप रोजाना इसका सेवन कर आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदा पा सकते हैं। किशमिश और गुड़ का पानी पीने से इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों को बीमारियों से बचाते हैं और आंख की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं। आंख को हेल्दी रखने के लिए किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद है।
कैसे बनाएं किशमिश और गुड़ पानी....
किशमिश और गुड़ का पानी तैयार करने के लिए रात में 6-9 किशमिश को एक कटोरी में पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह में एक गिलास में गुड़ के कुछ टुकड़े लें और इसे पानी में डालकर घोल लें। अब इसमें किशमिश का पानी और किशमिश डाल दें। रोजाना सुबह में खाली पेट इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। अगर आप डायबिटीज की समस्या से ग्रसित हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english