ब्रेकिंग न्यूज़

 डायबिटीज के मरीज होली में खाएं ये 5 चीजें, शुगर बढऩे या फैट के कारण नहीं होंगे परेशान
 होली रंगों के साथ खाने पीने का त्योहार है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों अगर खुल कर खाएं तो, उनका शुगर बढ़ सकता है और डायबिटीज असंतुलित हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में प्रश्न ये है कि होली में क्या खाना चाहिए? तो, आज हम आपको ऐसे 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिसे डायबिटीज के मरीज आराम से खा सकते हैं।   
1. कद्दू का हलवा 
कद्दू का हलवा होली में डायबिटीज वाले मरीजों के लिए फायदेमंद है। दरअसल, कद्दू पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है, तो वहीं इसके बीज में मिलने वाली एंटी ऑक्सीडेंट ब्लड शुगर को अचानक से बढऩे से रोकता है। इसके अलावा इसका विटामिन बी कैरोटिन आंखों को स्वस्थ रखता है और इसका पोटेशियम ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखता है और दिल को हेल्दी रखता है।  
 2. कच्ची हल्दी और नींबू शेक 
यह पेय अत्यधिक पौष्टिक होता है और इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होती है और यह मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है। ये पेट को हेल्दी रखता है। इसे बनाने के लिए कच्ची हल्दी, नींबू, लो फैट दही, अदरक और शहद मिलाएं। सबको ब्लेंड करें और ठंडा करें । फिर इसे छोटे गिलास में डालें और आनंद लें।
 3. खजूर के बिस्किट
खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है।  खजूर ब्रेन बूस्टर की तरह भी काम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा खजूर में नेचुरल शुगर भी होता है जो कि शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। इसे बनाने के लिए खजूर को पीस लें और इसे हल्का दूध में मिलाएं और फ्रिज में रख दें। फिर इसका सेवन करें। 
 4. नारियल ठंडाई पन्ना कोट्टा
इस फेस्टिव सीजन में नारियल ठंडाई का सबसे अच्छा मजा लिया जा सकता है।   नारियल ठंडाई पन्ना कोट्टा इस फेस्टिव सीजन में नारियल ठंडाई का सबसे अच्छा मजा लिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए  खजूर, सौंफ, नारियल का दूध, बादाम,  काजू और गुलाब की पंखुडिय़ां ले लें। फिर सबको पीस लें और दूध में मिला लें। आप अपने स्वाद और पसंद के अनुसार स्टीविया डालें। एक भारी तले का पैन लें और इस मिश्रण को उबाल लें। जिलेटिन डालें और इसे घुलने तक हिलाएं। इस मिश्रण को फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। इसे ठंडे सिट्रस स्ट्राबेरी सॉस के साथ परोसें।
 4. कच्चे छेने की मिठाई
कच्चे छेने की मिठाई डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। कच्चा छेना शरीर के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इससे मिठाई बनाने के लिए छेना निकाल लें और फिर इसमें गुड़ मिला लें। अब इसे फ्रिज में सेट कर लें और इसका सेवन करवाएं। 
 5. टार्टलेट
टार्टलेट के लिए आप नमक, अजवाइन और थोड़ा सा पानी मिला कर आटा गूंद लें । आटे को लपेट कर आराम करने के लिए एक तरफ रख दीजिये। चाट भरने के लिये आलू को भून लीजिये या उबाल लीजिये। इसमें भूना जीरा पाउडर, नमक और नींबू का रस डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। हरे धनिये की चटनी के लिए, एक ब्लेंडर में हरा धनिया, नमक, नींबू का रस और हरी मिर्च डालें और एक चिकना पेस्ट बना लें। अब इस आटे में इसे भरें और कचौड़ी बना लें। अब इस कचौड़ी को तोड़ लें और इसमें प्याज, दही और नमकीन मिला लें।
 इस तरह आप डायबिटीज में इन 5 चीजों को खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन ना करें। ये आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही खाने के बाद खूब पानी पिएं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english