ब्रेकिंग न्यूज़

 खाली पेट सेब खाने से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए इसे
 स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पानी अधिक   होता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं खाली पेट सेब खाने के फायदों के बारे में। खाली पेट सेब खाने से शरीर सेब  में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से कर लेता है। साथ ही इससे पेट से जुड़े रोग भी दूर होते हैं। खाली पेट सेब खाने से आप अपना वजन भी नियंत्रण में रख सकते हैं।  इस लेख में  खाली पेट सेब खाने के नुकसान और किन लोगों को खाली पेट सेब नहीं खाना चाहिए, इस बारे में भी जानें।
 खाली पेट सेब खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सेब आयरन, प्रोटीन, विटामिन के और विटामिन ई से भरपूर होता है। साथ ही सेब में कार्बोहाइड्रेट भी होता है, जिससे आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक  रह सकते हैं। 
 1. वजन घटाने में कारगर सेब  
अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट सेब  का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन घटाने में कामयाब हो सकते हैं। सेब में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आप ओवरइटिंग से बचते हैं, इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम  होने लगता है। 
 2. पोषक तत्वों का अवशोषण 
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस होते हैं। जब खाली पेट सेब खाया जाता है, तो शरीर सेब में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होता है। मध्यम आकार के सेब में पोटैशियम और विटामिन सी भी होता है।
 3. कब्ज की समस्या दूर करे सेब  
सेब में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है, ऐसे में रोज सुबह एक सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आपको कब्ज बनती है तो सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 
 4. दिल के लिए फायदेमंद सेब  
खाली पेट सेब खाने से हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल  करता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, ये तत्व हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं। 
 5. सूजन कम करे सेब  
सेब को हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए। खाली पेट छिलका सहित सेब खाने से शरीर में सूजन में भी आराम मिलता है। सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन   होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।
 6. इम्यूनिटी बढ़ाए सेब 
तरह-तरह के रोगों से लडऩे के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता   को मजबूत बना सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। 
 खाली पेट सेब खाने के नुकसान : 
वैसे तो खाली पेट सेब खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को इससे नुकसान  भी पहुंच सकता है। अगर सेब खाने के बाद आपको ये लक्षण नजर आते हैं, तो खाली पेट सेब खाना बंद कर दें, जैसे कि  पेट में परेशानी, डायरिया, त्वचा पर दाने और गले या मुंह में खुजली। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english