ब्रेकिंग न्यूज़

 नीम के फूल का शरबत पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और पीने का तरीका
 नीम को आयुर्वेद में बहुत ही कारगर औषधि माना जाता है। नीम में मौजूद गुण शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद माने जाते हैं। नीम का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। नीम की पत्तियां, तना, जड़, फूल और फल सभी शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होते हैं। नीम की पत्तियों का रोजाना सेवन करने से खून साफ करने से लाकर स्किन को बेहतर बनाने तक में बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। नीम के फूलों का इस्तेमाल भी कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। नीम के फूल का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  
नीम के फूल का शरबत पीने के फायदे  
नीम के फूल का इस्तेमाल दक्षिण भारत में कई तरह के व्यंजनों को बनाने में भी किया जाता है। हैदराबाद में सबसे ज्यादा नीम के फूलों का इस्तेमाल शरबत बनाने के लिए किया जाता है। इसका शरबत गर्मी के मौसम में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  आइये जानते हैं नीम के फूल का शरबत पीने के फायदे।
 1. पेट के लिए बहुत फायदेमंद
नीम के फूल में मौजूद गुण पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गुण पेट को साफ और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। कब्ज, गैस और अपच की समस्या में नीम के फूलों का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है।  
 2. स्किन से जुड़ी समस्याओं में बहुत उपयोगी
नीम के फूलों में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। स्किन पर इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए भी नीम के फूलों का शरबत पीना चाहिए। नीम के फूलों का शरबत पीने से त्वचा ग्लोइंग और समस्याओं से मुक्त होती है।
 3. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
नीम के फूलों में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से  शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है ।  
 4. गर्मी के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद
गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। इस मौसम में बढ़ते तापमान के प्रभाव से शरीर को बचाने के लिए नीम के फूलों का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है।  
 5. वजन कम करने के लिए उपयोगी
नीम के फूलों से बना शरबत पीने से आपको वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपको आसानी से वजन कम करने में सफलता मिलेगी। नीम के फूलों में मौजूद गुण वजन कम करने और शरीर को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं।
 नीम के फूलों का शरबत बनाने का तरीका  
नीम के फूलों का जूस बनाने के लिए सबसे पहले नीम के फूलों साफ करके लें। इसके बाद एक जग में ठंडा पानी लेकर इसमें गुड़ का पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर एक गिलास में निकाल लें। अब गिलास में 1 चम्मच नीम का फूल डालें। इसके बाद स्वादानुसार नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं। अब इसमें आधा छोटा चम्मच पिसा हुआ अदरक मिलाएं और कच्चे आम के टुकड़े भी डालें। इसे आराम से मिलाकर कुछ देर के लिए रखें और फिर इसका सेवन करें।
 नीम के फूलों के शरबत के अलावा नीम के फूल की चाय भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप वजन कम करने के लिए नीम के फूल की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english