ब्रेकिंग न्यूज़

 झालमुड़ी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें रेसिपी
  झालमुड़ी  एक बंगाली डिश है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए आप झालमुड़ी का सेवन कर सकते हैं। अगर हम इसमें मौजूद कैलोरीज की बात करें तो 100 ग्राम झालमुड़ी में करीब 40 कैलोरीज होती हैं इसलिए इसका सेवन करके खुद को फिट रख सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए झालमुड़ी का सेवन एक अच्छा विकल्प है। 
 झालमुड़ी कैसे बनाते हैं?  
झालमुड़ी बनाने के लिए आपको धनिया, नारियल,  सरसों का तेल,  लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर, मुरमुर या मुर्राकी जरूरत होगी। 
झालमुड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू, टमाटर, प्याज, धनिया आदि को बाउल में काटकर रख लें। अब उसमें सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें।  फिर इसमें नींबू का रस मिला दें।  अगर आपके पास घर के बने सेव हैं तो आप उसे भी एड कर सकते हैं। बंगाली झालमुड़ी में सरसों का तेल भी डाला जाता है, आप उसे भी मिला सकते हैं।   झालमुड़ी को हेल्दी रखने के लिए आप उसमें 60 प्रतिशत सब्जी और 40 फीसदी मुरमुरे मिलाएं। इसमें स्वाद के लिए अनार के दाने भी मिलाएं। 
 झालमुड़ी खाने के फायदे  
1. बीपी कंट्रोल करता है झालमुड़ी 
अगर आप झालमुड़ी का सेवन करेंगे तो बीपी कंट्रोल में रहेगा। बीपी कंट्रोल में रहने का सबसे बड़ा कारण है मुरमुरे में सोडियम मौजूद होना।   इसके अलावा शरीर को एनर्जी देने के लिए भी झालमुड़ी का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आपको थकान महसूस हो रही है तो आप झालमुड़ी का सेवन कर सकते हैं। 
 2. झालमुड़ी खाकर घटाएं वजन 
झालमुड़ी खाकर आप वजन आसानी से घटा सकते हैं। डाइट में झालमुड़ी को एड करें और इसमें सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें, इसका सेवन करने से आपका पेट भी भरा हुआ रहेगा और आपको भूख भी कम लगेगी। सब्जियां अधिक होने के कारण शरीर को फाइबर मिलेगा जिससे लंबे समय पर आपको कुछ खाने का मन नहीं होगा।  
 3. डाइजेशन को बेहतर करती है झालमुड़ी 
जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें झालमुड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो भी आप झालमुड़ी खाएं, इसका सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। झालमुड़ी में मौजूद मुरमुरे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।
4. मस्तिष्क के लिए  फायदेमंद  
मस्तिष्क की बेहतर सेहत के लिए भी भी झालमुड़ी  फायदेमंद मानी जाती है। याद्दाश्त बढ़ाने और ब्रेन पॉवर तेज करने के लिए  आप बच्चों को झालमुड़ी खाने की सलाह दे सकते हैं पर उसे हेल्दी तरीके से घर में ही तैयार करें। 
 5. हड्डियों के लिए फायदेमंद
अगर आप झालमुड़ी का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है क्योंकि झालमुड़ी में पडऩे वाले मुरमुरे में  विटामिन बी1 और विटामिन बी2 पाया जाता है। मुरमुरे में विटामिन डी भी होता है जिससे हहड्डियों  को मजबूती मिलती है, आप कह सकते हैं कि इस डिश में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, इसलिए  आप आराम से इसका सेवन कर सकते हैं।           
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english