ब्रेकिंग न्यूज़

   किशमिश और चना एक साथ भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
 चना और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को तमाम फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह चना और किशमिश को भिगोकर खाने से  शरीर में मौजूद कई समस्याओं में फायदा मिलता है।  चना का सेवन करने से विशेष रूप से मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा और बालों के साथ-साथ चयापचय के सिलसिले में उत्पन्न सभी प्रकार के अपशिष्ट जमाओं को हटाने में फायदा मिलता है। वहीं किशमिश शरीर की कई गंभीर परेशानियों को दूर करने के लिए भी उपयोगी मानी जाती है। चना और किशमिश का एकसाथ सेवन करने से मिलने वाले फायदे इस प्रकार से हैं।
 1. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उपयोगी
चना और किशमिश का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत उपयोगी माना जाता है। चने में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन, आयरन और कैल्शियम आदि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी माने जाते हैं। किशमिश में भी सेहत के लिए फायदेमंद पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6 आदि शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं। चना और किशमिश को एक साथ भिगोकर रोजाना सुबह खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
 2. खून की कमी दूर करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए चना और किशमिश खाना फायदेमंद होता है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में खून की कमी की समस्या या एनीमिया की समस्या होती है। चना और किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है जो खून बढ़ाने में बहुत मदद करता है। एनीमिया की समस्या में चना और किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
 3. कब्ज की समस्या में फायदेमंद
कब्ज की समस्या में चना और किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह में भिगोए हुए चने और किशमिश का सेवन करने से कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। चने में मौजूद फाइबर का सेवन कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
 4. मोटापे की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
चने में फैट को कम करने वाले मॉलिक्यूल्स होते हैं। जिनसे वजन कम होता है। इसके अलावा चने में आयरन, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। वहीं किशमिश में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए उपयोगी होते हैं और इसके सेवन से शरीर में एनर्जी कम नहीं होती है। इसके सेवन से मोटापे की समस्या को दूर करने में फायदा मिलता है।
 5. आंख की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंख की सेहत के लिए चना और किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश और चना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनकी आंखें कमजोर हैं या रोशनी कम हो गयी हैं। किशमिश में पॉलीफेनोल्स  से भरपूर है, जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो कि आंखों की सेल्स की रक्षा करता है। ये फ्री रेडिकल्स के कारण आंखों को होने वाले नुकसान को कम करता है। इस तरह ये आंखों से जुड़ी बीमारियों को रोकता है। जैसे कि मस्कुलर डीजेनरेशन और मोतियाबिंद। चने और किशमिश को एक साथ भिगोकर खाने से आंखों को फायदा मिलता है।
नोट-डायबिटीज की समस्या में इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english