ब्रेकिंग न्यूज़

 दांतों को सडऩ से बचाना चाहते हैं, तो बदलें अपनी ये 5 आदतें
 आज के समय में लोगों की दिनचर्या और खानपान में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। लोग ब्रेड, सोडा, केक और कैंडी जैसी चीजों का अधिक सेवन करने लगे हैं। लेकिन इन चीजों का सेवन केवल आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि दांतों के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसमें मौजूद शुगर और काब्र्स आपके दांतों में बैक्टीरिया पैदा करते हैं और यह धीरे-धीरे आपके लिए खतरनाक बन सकता है। यहीं नहीं मुंह में रहने वाले बैक्टीरिया इन खाद्य पदार्थों को पचाकर एसिड में बदल देता है। ये एसिड लार में मिलकर मुंह में प्लाक बना सकते हैं, जो दांतों से चिपक जाते हैं। प्लाक में मौजूद एसिड दांतों की इनेमल सतह को खराब कर देते हैं, जिससे दांतों में छेद हो जाते हैं और  कैविटी की समस्या होती है। अगर आपके दातों में सडऩ है या आप दांतों को सडऩ से बचाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
 1. दांतों की सेहत पर दें ध्यान
अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। वरना, दांतों की कैविटी और प्लाक आपके दांतों को खराब कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी दांतों और संपूर्ण ओरल हेल्थ की जांच करानी चाहिए ताकि आपको पता चल सके कि आपके दांतों में कोई परेशानी तो नहीं है।  
  2. फ्लॉसिंग की आदत डालें
कई लोगों को फ्लॉस करना पसंद नहीं होता है। लेकिन, नियमित रूप से फ्लॉसिंग करने से दांतों के बीच फंसा खाना बाहर निकल जाता है और कैविटी होने की संभावना कम हो सकती है। दरअसल जब आप  ब्रश करते हैं, तो दांतों के बीच की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती है और सबसे ज्यादा कीटाणु वहीं रहने की आशंका रहती है। इसलिए, आपको फ्लॉसिंग जरूर करना चाहिए। 
 3. मीठी, कार्बोनेटेड और एसिडिक ड्रिंक्स का सेवन न करें
सुबह की चाय से लेकर रात में कुछ मीठा खाना हो या गर्मी के दिनों में कोल्ड ड्रिंक्स पीना। दिनभर में हम कई तरह के मीठे और एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं, जिससे दांत खराब हो सकते हैं। ये आपके पूरे ओरल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप दिनभर में ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिसमें बहुत अधिक एसिड या शुगर मिली हो। इसके अलावा कॉफी या अन्य मीठी ड्रिंक्स का सेवन स्ट्रॉ से करने की कोशिश करें ताकि ये दांतों के संपर्क में कम आएं। 
 4. सही तरीके से ब्रश करें
अच्छे से ब्रश करने से आप बैक्टीरिया और प्लाक की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। सही तरीके से ब्रश करके आप कीटाणुओं को मुंह में जमा होने से भी रोक सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह उठकर और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। कुछ लोग सुबह तो ब्रश करते हैं, लेकिन रात को नहीं करते हैं। रात को सोने से पहले आपको जरूर ब्रश करना चाहिए क्योंकि इससे आपने दिनभर में जो कुछ भी खाया है, वह अच्छे से साफ हो सकता है। 
 5. स्मोकिंग छोड़ें
स्मोकिंग की वजह से भी आपके दांत खराब हो सकते हैं। तंबाकू की वजह से आपके दांतों, मसूड़ों और मुंह को काफी नुकसान हो सकता है। इससे आपके दांतों में दाग लगने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा इससे आपको आगे जाकर मुंह का कैंसर भी हो सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english