ब्रेकिंग न्यूज़

  सिर्फ 2 मिनट में छिल जाएंगे ढाई सौ ग्राम से ज्यादा लहसुन, बस अपनाएं यह आसान तरीके
लगभग हर प्रकार के खाने में लहसुन  का इस्तेमाल किया जाता है। यह ना सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के हिसाब से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। दाल हो, सब्जी हो या चाइनीस डिश लहसुन का इस्तेमाल जरूर होता है। लेकिन लहसुन को छीलना बेहद टाइम टेकिंग काम होता है और इसे छीलने से उंगलियों में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं लहसुन छीलने के 6 आसान तरीके, जिसके जरिए आप झटपट लहसुन छील सकते हैं, वह भी बिना किसी मेहनत के...
 लहसुन छीलने का आसन तारीका
1. लहसुन को छीलने का सबसे आसान तरीका यह है कि लहसुन की कली को एक कपड़े में रखें और अब कपड़े को ढ़ककर उसे जोर से हाथ से मलिए। आप चाहे तो बेलन से भी मल सकते हैं। आप देखेंगे अपने आप ही लहसुन का छिलका उतर जाता है और कचरा कपड़े में रह जाता है।
 2. लहसुन छीलने का तरीका जो काफी लोकप्रिय है उसमें आप लहसुन को बीच से काट लीजिए। अब उसे प्लेट के ऊपर रखें और ऊपर से चाकू की मदद से ठोके। आप देखेंगे कि अपने आप ही लहसुन की कलियां छिलकों से अलग हो जाएंगी।
 3. इसके अलावा लहसुन को छीलने के लिए आप इसे हल्का सा तवा पर गर्म कर लें। इससे इसके छिलके आसानी से उतर जाते हैं।
 4. अगर आप घर में माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं तो लहसुन को छीलने के लिए इसे 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव कर लें और जब आप इसे बाहर निकालेंगे तो उसके छिलके आसानी से उतर जाएंगे।
 5. लहसुन छीलने का एक आसान तरीका यह भी है कि दो कटोरिओं के बीच में लहसुन को रखें और उस कटोरी को जोर-जोर से हिलाएं। आप देखेंगे कटोरी को खोलने के बाद इसके छिलके अपने आप ही उतरे मिल जाएंगे।
 6. लहसुन को छीलने के लिए आप इसे आधे घंटे पहले गर्म पानी में भिगोकर रख दें। इससे इसके छिलके आसानी से उतर जाते हैं और लहसुन में लगी धूल-मिट्टी भी निकल जाती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english