ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्लूटेन फ्री अनाज कौन-कौन से हैं? जानिए इनके बारे में
 आजकल  वजन घटाने, स्किन को हेल्दी रखने और बालों की समस्याओं से बचने के लिए  ग्लूटेन फ्री डाइट का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें भी ग्लूटेन फ्री खाना खाने की सलाह दी जाती है। ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है। ये गेहूं, जौ, ब्रेड और पास्ता जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। ग्लूटेन फ्री डाइट शरीर को एनर्जी दिलाने और कई तरह के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करती है। ग्लूटेन फ्री डाइट के इन्हीं फायदों को देखते हुए आज हम आपको ऐसे 5 अनाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें यह नहीं पाया जाता है।
 मक्का
मक्का या मकई एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। जिन लोगों को गेहूं और जौ जैसे अनाज खाने के बाद हेल्थ प्रॉब्लम होती है, उन्हें मक्का या इससे बनी चीजें इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। मक्के में पाया जाने वाला  कैरोटिनॉइड, विटामिन सी और फाइबर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित तौर पर मक्का का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
 क्विनोआ
क्विनोआ सबसे हेल्दी अनाज माना जाता है। क्विनोआ में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, एंटी-कैंसर, एंटी एजिंग गुण, एंटी-सेप्टिक जैसे कई गुण पाए जाते हैं। जो लोग प्रोटीन के लिए दूध, दही और पनीर जैसी चीजें नहीं खा सकते हैं, उन्हें क्विनोए खाने की सलाह दी जाती है। क्विनोआ में पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो एनीमिया से बचने और दिल से संबंधित बीमारियों के निजात दिलाने में मदद करते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि क्विनोआ का सेवन करने वाले लोगों को कैंसर का खतरा कम रहता है।
 जई यानी ओट्स
जई यानी की ओट्स भी एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। ये सीलिएक रोग से पीडि़त लोगों के लिए काफी सहायक अच्छा माना जाता है। ओट्स में जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन- बी  और विटामिन ई पाया जाता है, जो वजन कंट्रोल करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। ज्यादातर लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करना पसंद करते हैं। जई में बीटा ग्लूटेन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।
 ब्राउन राइस
 रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राउन राइस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्राउन राइस में मौजूद मिनरल्स , आयरन , जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। ब्राउन राइस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और कैंसर के जोखिमों को कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं होती है, उन्हें भी ब्राउन राइस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english