खाली पेट शहद पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद हो सकता है। शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। लेकिन खाली पेट में शहद का सेवन करना आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सुबह के समय खाली पेट में शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने, सर्दी-जुकाम से छुटकारा और अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायता मिलती है। आइए खाली पेट शहद खाने के फायदे और तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद
आप वजन कम करने के लिए खाली पेट में गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो इसमें नींबू या जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए एक अच्छे डिटॉक्स वॉटर के रूप में इस्तेमाल आ सकता है।
2. खांसी की समस्या में कारगर
गले की खांसी को दूर करने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को खत्म करने में सहायता कर सकते हैं और आपकी खांसी को भी कम कर सकते हैं। इसे आप सुबह के समय गर्म पानी के साथ पी सकते हैं। इससे गले को काफी राहत मिलती है।
3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपको इंफेक्शन से दूर रहने में सहायता कर सकते हैं। इसे आप खाली पेट में खा सकते हैं। शहद को आप तुलसी के पत्ते के साथ भी खा सकते हैं। यह भी काफी लाभदायक हो सकता है।
4. कील-मुहांसों को दूर करे
कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को बहुत परेशान करती है। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पिंपल्स की समस्या अधिक होती है। ऐसे में शहद में मौजूद पोषक तत्व आपको मुहांसों की दिक्कत से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं और स्किन पर लगा भी सकते हैं। इससे मुहांसों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है।
5. गले की खराश
आमतौर पर कई लोग गले की खराश की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में गले की खराश को दूर करने के लिए आप खाली पेट में एक चम्मच शहद का सेवन अजवाइन या अदरक के साथ कर सकते हैं। इससे आपकी गले की खराश में काफी आराम मिल सकता है।
Leave A Comment