ब्रेकिंग न्यूज़

 आयुर्वेद के अनुसार रात में क्या खाना चाहिए क्या नहीं....जानें ....
 आयुर्वेद में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान से जुड़े कुछ नियम बताये गए हैं, जिनका पालन करने से आपका शरीर बीमारियों की चपेट में नहीं आता है। हेल्दी और पौष्टिक भोजन का सेवन करने के साथ ही आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि किस समय पर क्या खाना चाहिए। मौसम और समय के अनुसार सही डाइट लेने से आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और बीमारियां भी दूर होती हैं।  आयुर्वेद के हिसाब से रात में क्या खाना चाहिए और आयुर्वेद में रात के भोजन को लेकर क्या बातें कही गयी हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।
 आयुर्वेद के अनुसार शरीर की तीन मुख्य प्रकृति होती है। इन तीन प्रकृति को वात, कफ और पित्त के नाम से जाना जाता है। आयुर्वेद में यह माना जाता है कि जब शरीर में इन तीन तत्वों का संतुलन खराब होता है, तो इसकी वजह से बीमारियां या समस्याएं शुरू होती हैं। भोजन के जरिए शरीर में इन तीनों तत्वों का संतुलन बना रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय कहते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार लेने के साथ ही सही समय पर भोजन करना जरूरी होता है। आयुर्वेद में यह कहा गया है कि शरीर को बीमारियों से दूर रखना है और स्वस्थ रहना है, तो आपको भोजन में 6 तरह के रस- अम्ल, मधुर, लवण, कटु, कषाय और तिक्त जरूर होने चाहिए।
 रात के समय भोजन करते समय आपको सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। आयुर्वेद में रात के भोजन को लेकर कुछ नियम बताये गए हैं जो इस प्रकार से हैं-
 1. रात के समय में डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर निरोगी रहता है।
 2. रात में दूध पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन भोजन करने से 30 मिनट पहले या भोजन के 30 मिनट बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
 3. रात के भोजन में दाल का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है, इससे आपके शरीर को प्रोटीन समेत कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
 4. आयुर्वेद के मुताबिक रात के भोजन में गेहूं की रोटी का सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।
 5. रात के भोजन में नमक की मात्रा को संतुलित रखना चाहिए, अगर आप बिना नमक वाला भोजन करते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा।
 6. हल्दी, मेथी, धनिया, अदरक और जीरा जैसे मसालों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए रात में इनका सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे इस दौरान बहुत ज्यादा मसालेदार खाना नहीं होना चाहिए।
 रात के खाने से जुड़ी जरूरी बातें
रात में भोजन करने के बाद कम से कम 2 घंटे तक आपको बेड पर जाने से बचना चाहिए। अगर शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखना चाहते हैं, तो सोने से करीब 2 घंटे पहले आपको रात का भोजन कर लेना चाहिए। इसके अलावा रात के समय में हल्का भोजन करना फायदेमंद माना जाता है। रात के समय में मांसाहारी भोजन और हाई फाइबर फूड्स का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english