ब्रेकिंग न्यूज़

  सफेद करेला है डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान, शुगर कम करने के अलावा जानें अन्य फायदे
 आपने करेला बहुत बार खाया होगा पर क्या आपने कभी सफेद करेला का सेवन किया है? अगर नहीं, तो आपको बता दें सफेद करेला स्वाद में लगभग करेले जैसा ही होता है। लोग सफेद करेले को भरवां सब्जी बनाकर बड़े चाव से खाते हैं। सफेद करेले में विटामिन ए, विटामिन बी6, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, जिंक और कॉपर आदि  गुण होते हैं। आप सफेद करेले का पराठा बना सकते हैं। सफेद करेले का अचार भी बनाया जाता है। आप सफेद करेले का जूस भी पी सकते हैं। जानते हैं सफेद करेले के फायदों के बारे में।  
 1. वजन घटाने में फायदेमंद- 
सफेद करेला का सेवन करना वजन घटाने में फायदेमंद होता है। सफेद करेले में कैलोरीज कम होती है। आप इसका सेवन करेंगे, तो वजन कम   करने में मदद मिलेगी। वजन घटाने के लिए सुबह के समय करेले के जूस का सेवन कर सकते हैं। सफेद करेले का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  
 2. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है 
सफेद करेले का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हार्ट के मरीज अपनी डाइट में करेला शामिल कर सकते हैं। सफेद करेले को सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। लिवर से जुड़ी समस्या है, तो आपको सफेद करेले का सेवन करना चाहिए। लिवर के स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।  
 3. डायबिटीज में फायदेमंद है सफेद करेला 
सफेद करेले का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होती है। डायबिटीज  के मरीज सफेद करेले का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज में मरीजों को पैर या हाथ में सूजन हो जाती है। सूजन  से बचाव में भी सफेद करेले का सेवन फायदेमंद माना जाता है।  
 4. आंखों की रौशनी बढ़ती है- 
सफेद करेले का सेवन करने से आंखों की रौशनी बढ़ती है। सफेद करेले में विटामिन ए पाया जाता है। सफेद करेले में बीटा कैरोटीन होता है जिससे आंखों की रौशनी बढ़ती है और आंखों की बीमारियों से बचाव होता है। सफेद करेले में फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से कब्ज या पेट से जुड़ी समस्या से भी राहत मिलती है। 
 5. बालों के लिए फायदेमंद 
सफेद करेले का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है। बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए सफेद करेले का सेवन करना चाहिए। आप सफेद करेले का रस बालों पर लगा सकते हैं। सफेद करेले के रस का सेवन भी कर सकते हैं।   
नोट- सफेद करेले का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए। जिन लोगों को लो डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।. 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english