मानसून में जरूर खाएं कोचई के पत्ते, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
कोचई यानी अरबी के पत्ते सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं। ये पत्ते स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए काफी पौष्टिक भी होते हैं। मानसून के मौसम में आप इसकी सब्जी और पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। अरबी के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी से बचा जा सकता है और वजन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं अरबी के पत्तों के फायदों के बारे में।
150 ग्राम अरबी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व
कैलोरीज- 35, काब्र्स- 6 ग्राम, प्रोटीन- 4 ग्राम, फाइबर- 3 ग्राम, फैट- 1 ग्राम, विटामिन सी- 57 प्रतिशत, विटामिन ए- 34 प्रतिशत, फोलेट- 17 प्रतिशत, पोटेशियम- 14 प्रतिशत, कैल्शियम- 13 प्रतिशत, आयरन- 10 प्रतिशत।
अरबी के पत्ते खाने के फायदे
ब्लड प्रेशर कम करे
अरबी के पत्तों के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। अरबी के पत्तों में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। इसके लगातर सेवन से तनाव में भी कमी आती है। अरबी के पत्तों का सेवन आप सब्जी और पकौड़े के तौर पर कर सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक हो सकते हैं।
आंखों के लिए
अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखो की रोशनी तेज होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है और आंखों की रोशनी को तेज करता है।
हृदय के लिए
कई रिसर्च बताती हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा लगभग 16 प्रतिशत तक कम हो जाता है। अरबी के पत्तों में नाइट्रेट होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिएअरबी के पत्ते खाएं। ध्यान रखें जब भी अरबी के पत्तों का सेवन करें, तो उसे तेल में ज्यादा न तलें। हल्के तेल में ही सेंक कर खाएं।
एनीमिया में लाभकारी
अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया की समस्या दो दूर करता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबीन का स्तर सही रहता है। इसके लगातार सेवन से आपको कमजोरी बिल्कुल अनुभव नहीं होगी। अरबी के पत्तों में आयरन, फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
Leave A Comment