ब्रेकिंग न्यूज़

  डायबिटीज और किडनी के रोगियों के लिए खास औषधि है जौ
 जई, गेहूं, राई और चावल जैसे अनाज हमारी डाइट में अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि साबुत अनाजों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, बी विटामिन समेत आयरन, जिंक जैसे मिनरल्स भी शामिल हैं। इन्हीं अनाजों में से एक जौ भी है जिसे बार्ले भी कहा जाता है। आज के लेख में हम जानते हैं जौ खाने के फायदे-
 वजन कम करने में मददगार
जौ काफी स्वस्थ होते हैं और जब वजन घटाने की बात आती है तो इन्हें बेहद अच्छा माना जाता है। जौ भूख को कम करने में मदद कर सकते हैं और आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखते हैं। इसलिए यह वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। 
 डाइजेशन में सुधार  
जौ आपके डाइजेशन में सुधार करते हैं। इनमें हाई फाइबर कंटेन्ट होता है, विशेष तौर पर इनसोल्यूबल फाइबर। ये फाइबर अघुलनशील होते हैं जो पानी में नहीं घुलते जिससे ये आपके बोवेल मूवमेंट्स में सुधार करते हैं और कब्ज की संभावनाओं को कम करते है।
 कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है  
जौ आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। जौ में पाए जाने वाले बीटा-ग्लूकन्स बाइल एसिड को कम करके 'खराबÓ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। एक अध्ययन में देखा गया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले पुरुषों को साबुत गेहूं, ब्राउन राइस या जौ से भरपूर डाइट दी गई। पांच हफ्तों के बाद, जौ का सेवन करने वाले पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 7 प्रतिशत कम हुआ।
 शुगर लेवल नियंत्रित होता है  
जौ ब्लड शुगर के स्तर को कम करके और इंसुलिन रिलीजमें सुधार करके टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को कम कर सकता है। ऐसा जौ में मौजूद मैग्नीशियम कंटेन्ट के कारण होता है। यह मिनरल इंसुलिन उत्पादन और शरीर द्वारा शुगर के उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 भरपूर विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स  
जौ में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं जो सेल्स की स्वस्थ ग्रोथ में मदद करते हैं। इसमें फोलेट, आयरन, सोडियम, कॉपर और मैंगनीज और बी विटामिन्स होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है। जौ 'खराबÓ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और साथ ही जौ में मौजूद फाइबर रक्तचाप के स्तर को कम करते हैं।
 ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट  
जौ पोषक तत्वों से भरपूर होते है और नाश्ते के लिए एक परफेक्ट मील है। इसमें फाइबर और आवश्यक मिनरल्स होते हैं जैसे सेलेनियम, कॉपर, ट्रिप्टोफैन और मैंगनीज। ये आपको दिनभर के लिए एनर्जी देते हैं और आपको दिन भर तक संतुष्ट महसूस कराते हैं। जौ में मैंगनीज होने से यह खुश और ऊर्जावान महसूस कराता है, और यह आपके नर्वस सिस्टम को भी शांत करता है।
 अर्थराइटिस के लक्षण कम करें  
जौ में कॉपर अच्छी मात्रा होता है, जो गठिया के लक्षणों को कम करने में भी सहायक हो सकता है। कॉपर फ्री रेडिकल्स को बेअसर करता है जिससे यह सेल्स को रेनोवेट करने में मदद करता है। क्रॉस-लिंकिंग कोलेजन के उत्पादन में भी कॉपर आवश्यक है।
 इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है  
जौ के पौधे में लिगनन्स  होते हैं, जो आपकी आंतों के लिए अच्छे होते हैं। जौ आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इसके अतिरिक्त, जौ विटामिन सी में हाई होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। जौ आपको पूर्ण, संतुष्ट और तनाव मुक्त रखते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english