ब्रेकिंग न्यूज़

 चेहरे पर गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये  जबरदस्त फायदे, जानें कैसे लगाएं
  चेहरे पर घी लगाने त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हम त्वचा पर दो तरह के घी का सबसे ज्यादा प्रयोग एक भैंस के दूध से बना घी और दूसरा गाय के दूध से बना घी। दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन गाय का घी चेहरे पर लगाने थोड़ा ज्यादा फायदेमंद होता है। गाय का घी हेल्दी फैट्स के साथ ही लिनोलिक एसिड से भरपूर होता है। यह मॉइस्चराइजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है, जिससे यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर गाय का लगाने के 5 फायदे.....  
 -प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है: चेहरे पर गाय का घी लगाने से त्वचा नैचुरली मॉइस्चराइज होती है। यह ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाता है और त्वचा को कोमल बनाता है।
-एजिंग के लक्षण कम होते हैं: यह त्वचा को टाइट करने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और रोम छिद्र कम होते हैं और आप जवां नजर आते हैं।
-त्वचा के घाव ठीक करता है: रात में सोने से पहले अगर आप चेहरे पर गाय का घी लगाकर सोते हैं, तो इससे चेहरे की दरारें, त्वचा पर कट या घाव और फटी त्वचा को ठीक करने में मदद मिलती है। यह फटे होंठों से भी छुटकारा दिलाता है।
-मुंहासे की समस्या में फायदेमंद है: चेहरे की गहराई से सफाई करने में गाय का घी बहुत प्रभावी है। यह त्वचा के रोम की गंदगी को साफ करता है साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को हटाता है। यह त्वचा पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन को कंट्रोल करता है, जिससे मुंहासे कम होते हैं।
-त्वचा में निखार आता है: गाय का घी त्वचा पर त्वचा पर लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है। यह त्वचा के मृत कोशिकाओं को हटाने में भी मदद करता है। त्वचा के दाग-धब्बों, टैनिंग, पिगमेंटेशन और कालेपन के लिए यह बहुत प्रभावी उपाय है।
 चेहरे पर गाय की घी कैसे लगाएं- 
चेहरे पर गाय का घी लगाने के लिए आपको सबसे पहले घी को थोड़ा गर्म कर लेना है। गुनगुने घी से चेहरे की अच्छी तरह मालिश करनी है। रात में चेहरे पर घी लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बस रात को फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर गाय का घी लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह सादे पानी से धो लें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english