कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? जानें इसके नुकसान और पहचान के तरीके
अगर शुद्ध घी खाया जाए तो ये हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। घी खाने से हमारा शरीर हेल्दी रहता है, साथ ही इससे शरीर डिटॉक्सीफाई भी होता है। घी में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो दिल के लिए काफी अच्छा होता है।आजकल बाजार में कई कंपनियां घी बेच रही हैं और सभी शुद्ध घी बेचने का दावा कर रही हैं। लेकिन क्या जो बाजार में मिलने वाला घी हम खा रहे हैं, वो वाकई शुद्ध है? या मिलावटी को पहचानने के क्या तरीके हैं और ये सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है? इस लेख में हम इन बातों को जानेंगे।
घी के डिब्बे से 4 से 5 चम्मच घी निकालिए। उसे गैस पर रखकर थोड़ा सा उबालें। ध्यान रखें गैस को धीमी आंच पर ही रखें। फिर इस घी 24 घंटों के लिए अलग रख दें। अगर 24 घंटे के बाद भी घी से महक आए और यह दानेदार दिखे, तो समझिए कि घी असली है। अगर घी में से अजीब सी गंध आए, तो घी नकली हो सकता है।
हथेलियों पर घी को मलें
घी की पहचान करने के लिए थोड़ा सा घी हथेली पर रखकर उसे अच्छी तरह से रगड़ें। 7-8 मिनट के बाद उसे सूंघकर देखें। अगर वह घी शुद्ध होगा, तो उससे अच्छी खुशबू आएगी। अगर महक आनी बंद हो गई है या अजीब सी महक आ रही है, तो घी नकली है।
हाइड्रोक्लोरिक एसिड
मिलावटी घी को चेक करने के लिए एक चम्मच घी में 5 मिलीलीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें। अगर घी का रंग बदलकर लाल हो जाता है, तो समझ जाइए कि घी में डाई मिक्स की गई है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकती है।
पानी का इस्तेमाल
नकली घी पता करने के लिए पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डालें। अगर घी पानी के ऊपर तैरने लगे, तो आप समझें कि घी असली है। अगर घी पानी के नीचे बैठ जाता है, तो घी नकली हो सकता है।
घी को गर्म करके देखें
घी के रंग को पहचानकर भी हम नकली घी की पहचान कर सकते है। इसके लिए एक चम्मच घी को पिघलाकर देखें। अगर घी पिघल कर गहरे भूरे रंग में बदल जाता है, तो यह शुद्ध है। अगर पिघलने में समय लगता है और हल्के पीले रंग में बदल जाता है, तो वह मिलावटी हो सकता है।
नकली घी खाने के नुकसान
-नकली घी खाने से हार्ट की बीमारी और हाई बीपी की समस्या हो सकती है।
-नकली घी खाने से लिवर खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
-नकली घी खाने से गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। गर्भवती महिला कोशिश करें कि घर का बना हुआ घी ही खाएं।
-नकली घी खाने से दिमाग में सूजन भी आ सकती है।
-मिलावटी घी खाने से पेट खराब, अपच और गैस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
-मिलावटी घी में अनहेल्दी फैट भी मिला हो सकता है, जिससे आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
Leave A Comment