ब्रेकिंग न्यूज़

 बादाम से काजल कैसे बनाएं? लगाने से आंखें दिखेंगी खूबसूरत
 बच्चों से लेकर बड़े, सभी काजल लगाना पसंद करते हैं। काजल लगाने से आंखें खूबसूरत नजर आती है।  अधिकतर लोग मार्केट में मिलने वाला काजल इस्तेमाल करते हैं। इस काजल में कैमिकल होता है, जिससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। कैमिकल युक्त काजल से आंखों में खुजली हो सकती है, आंखों की रोशनी तक कम हो सकती है। इस काजल से बच्चों को आंखों में इरिटेशन हो सकती है और रेडनेस नजर आ सकती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर भी आसानी से काजल बना सकते सकते हैं।
 बादाम से काजल कैसे बनाएं?-   
अधिकतर लोग घर पर बादाम से काजल बनाते ही हैं, लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि आखिर घर पर काजल कैसे बनाएं  ? आप इन तरीकों से बादाम बना सकते हैं-
 बादाम का काजल बनाने के लिए आप सबसे पहले दीया में बाती डालकर जलाएं। फोर्क में बादाम लगाएं। उसे जलते हुए दीये के ऊपर रख दें। फिर बादाम को एक चम्मच की मदद से ढंक लें। दीये की लौ से बादाम को अच्छी तरह से जलने दें।  इससे चम्मच पर काजल बनना शुरू हो जाएगा।  आप इस काजल को किसी साफ कंटेनर में रख सकते हैं। फिर इस काजल में थोड़ा सा शुद्ध घी मिलाएं। अब इस काजल को आप आंखों पर लगा सकते हैं।
 आंखों की रोशनी बढ़ाए
मार्केट में मिलने वाले काजल में कैमिकल होता है। इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। जबकि बादाम से बना काजल आंखों के लिए सुरक्षित होता है। इसमें विटामिन ए और ई पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
 आंखों की जलन दूर करे
मार्केट में मिलने वाला काजल लगाने से अकसर लोगों को आंखों पर खुजली और जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में आप घर पर बने बादाम का काजल लगा सकते हैं।  इससे आंखों में होने वाली खुजली से आराम मिल सकता है।
 आंखें खूबसूरत नजर आती हैं
आंखों पर बादाम का काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है। इससे पलकों की ग्रोथ भी तेज होती है। आंखों में चमक आती है।
 आप भी अपने घर पर बादाम का काजल बना सकते हैं। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है, बल्कि आंखें कैमिकल से बचती है और जलन दूर होती है। लेकिन अगर आपको बादाम वाले काजल से भी खुजली महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें। 
--------

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english