काली मिर्च और किशमिश साथ में खाने से मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
काली मिर्च का सेवन करने से सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं, वहीं किशमिश खाने के भी अपने अलग फायदे हैं। लेकिन क्या आपने कभी दोनों का साथ में सेवन किया है? विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप किशमिश में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये दोनों ही शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। काली मिर्च में कई औषधीय गुण जैसे विटामिन ए, सी, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है। वहीं किशमिश में भी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम , पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी6, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं किशमिश फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, हेल्दी फैट से भी भरपूर होती है।
काली मिर्च और किशमिश के फायदे
1. पेट को रखे स्वस्थ
यह कॉम्बिनेशन आपके पेट और आंतों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही आंत में सूजन, पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, सीने मे जलन और बेचैनी समस्याओं से भी निजात पाने में मदद करता है।
2. ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल
कम सोडियम और पोटेशियम के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और इसके सामान्य स्तर को बनाए रखने में बहुत मददगार है।
3. त्वचा और बालों को रखे हेल्दी
टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और डेड सेल्स को नष्ट करने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। यह स्किन सेल्स को नुकसान से बचाता है। साथ ही सनबर्न और झुर्रियों से लडऩे में मदद करता है। साथ ही बालों की कई समस्याओं जैसे स्कैल्प में खुजली, खराब ब्लड सर्कुलेशन, डैंड्रफ को दूर करने और बालों का झडऩा रोकने में भी कारगर है।
4. पोषक तत्वों का अवशोषण बनाए बेहतर
बहुत से लोग बहुत कुछ खाते हैं, लेकिन शरीर को उसका पूरा फायदा नहीं मिलता है। ऐसा भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक न होने के कारण होता है। काली मिर्च और किशमिश खाने से पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया में सुधार होता है।
5. वेट लॉस में करे मदद
काली मिर्च और किशमिश दोनों ही पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही किशमिश डाइट्री फाइबर से भरपूर होती हैं, जिससे यह कॉम्बिनेशन पाचन के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं मिलती है और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग भी कम होती है। इस तरह आप कम कैलोरी खाते हैं और अधिक कैलोरी बर्न करते हैं।
6. आंखों की बढ़ाए रोशनी
अगर आप नियमित रूप से काली मिर्च और किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनेरेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स, कैरोटीनॉयड और बीटा कैरोटीन जैसी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
7. इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और औषधीय गुणों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, मौसमी एलर्जी के साथ ही अन्य वायरल संक्रमणों के लिए एक रामबाण उपचार है। यह आपके शरीर की रोगों से लडऩे की क्षमता बढ़ाने में मददगार है।
Leave A Comment