ब्रेकिंग न्यूज़

 कब्ज से परेशान हैं तो खाएं मुनक्का.. जानें सेवन के 5 तरीके
कब्ज यानी कॉन्सटिपेशन की समस्या। कब्ज होने पर पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता। पेट साफ न होने के कारण व्यक्ति को आलस्य और पेट में मरोड़ जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। आयुर्वेद  की मानें, तो शरीर को संतुलित रखने के लिए वात, पित्त और कफ जैसे दोषों का संतुलन जरूरी होता है। वात दोष के कारण कब्ज की समस्या होती है। कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आयुर्वेद में मुनक्का के सेवन को फायदेमंद बताया गया है। मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शिमय, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी आदि  पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुनक्का में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है इसलिए कब्ज की शिकायत दूर होती है। पेट की गैस का इलाज भी मुनक्के का सेवन करके दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम कब्ज में मुनक्के का सेवन करने का तरीका जानेंगे।     
 1. मुनक्के का पानी पिएं
मुनक्के का सेवन करने से शरीर में मौजूद टाक्सिन तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे पेट में मरोड़, दर्द, अपच आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए मुनक्के का पानी पीना फायदेमंद होता है।  
 2. मुनक्का और दूध 
मुनक्का शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। कब्ज की समस्या दूर करने के लिए 8 से 9 मुनक्कों को धोकर एक गिलास दूध के साथ उबाल लें। इस दूध को पीने से कब्ज से छुटकारा मिलेगा।
 3. मुनक्का चूर्ण
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए मुनक्का चूर्ण का सेवन करें। चूर्ण बनाने के लिए मुनक्का को धूप में सुखा लें। सूखे मुनक्का को मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। मुनक्का पाउडर में अजवाइन, सेंधा नमक मिलाएं। चूर्ण तैयार है। मुनक्का के चूर्ण का सेवन 3 से 5 ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं।
 4. मुनक्का भिगोकर खाएं 
कब्ज की पुरानी समस्या है, तो भीगे हुए मुनक्के का सेवन फायदेमंद होगा। 8 से 10 ग्राम मुनक्का को पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह पानी के साथ भिगोए हुए मुनक्के अच्छी तरह से चबाकर खाएं। 
 5. खाली पेट खाएं मुनक्का 
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए खाली पेट मुनक्के का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट मुनक्के का सेवन करने से पेट साफ होता है और कब्ज की शिकायत दूर होगी। मुनक्का में विटामिन बी1, बी2, बी3, विटामिन ई और विटामिन के आदि पोषक तत्व होते हैं। पाचन तंत्र के लिए ये विटामिन्स फायदेमंद माने जाते हैं।   
इन 5 तरीकों से मुनक्का का सेवन करेंगे, तो कब्ज की शिकायत दूर होगी और पाचन तंत्र मजबूत होगा। मुनक्का का चूर्ण, मुनक्का का पानी, दूध के साथ मुनक्का या भीगे हुए मुनक्के खा सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english