लगातार काम करने से थक गईं हैं आंखें, छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज
पूरे दिन लैपटॉप पर एकटक देखना, मोबाइल चलाना, नींद पूरी ना होना, तेज रोशनी और एलर्जी के कारण आंखों में थकान होने लगती है। हमारी आंखें हमेशा एक्टिव रहती हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग आंखों में जलन, लालपन, खुजली का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की आंखों में पानी आता है, तो कुछ लोगों को धुंधला दिखने लगता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको रोजाना कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए जो आंखों की थकान से छुटकारा दिलवा सकते हैं।
ब्लिंकिंग
ज्यादा देर तक स्क्रीन पर एक्टिव रहने वाले लोग इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको अपनी पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाना है, जिससे आंखे साफ होती है। ऐसा करने पर आपकी आंखों से ड्राईनेस खत्म होती है। ऐसा करने पर आंखों को खूब आराम मिलता है।
फोकस करें
आंखों के लिए फोकसिंग एक्सरासइज भी बेहतरीन है। इसके लिए अपने आंखों के सामने किसी ऑब्जेक्ट को रखें और उस पर फोकस बनाएं। ऐसा करने पर आपको खूब आराम मिलेगा, साथ ही इससे फोकस पॉवर बढ़ेगी।
हथेलियां लगाएं
आंखों में भारीपन होने पर आप पामिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में थोड़ी देर के लिए रगड़ें, अब गर्म हथेली को बंद आंखों पर रखें। इसे करते समय ध्यान रखें कि आंखों पर बिल्कुल रोशनी नहीं आए।
Leave A Comment