कई समस्याएं दूर कर सकता है मेथी दाने और छुहारे के पानी
आयुर्वेद में मेथी के दानों और छुहारे दोनों का अलग-अलग सेवन करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। ये दोनों चीजें अलग खाने से आप खुद को कई समस्याओं से बचा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मेथी दाने और छुहारे का सेवन साथ में किया जाए, तो क्या होगा? अगर नहीं, तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम मेथी दाने और छुहारे का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
मेथी और छुहारे का पानी कैसे बनाएं?
मेथी दाने और छुहारे के पानी को बनाने के लिए आपको कोई राकेट साइंस नहीं लगानी है। इसके लिए आपको मेथी दाने और छुहारों को रात भर पानी में भिगोकर रखना है। अब सुबह उठकर इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें। अब मेथी के दाने और छुहारों को छानकर अलग से रख लें। आपका पानी तैयार है, आप इस पानी में भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक मिलाकर पी सकते हैं। इसके बाद भीगे हुए मेथी दानों और छुहारों को चबाकर-चबाकर खा लें। इससे कुछ भी चीज बर्बाद नहीं होगी और शरीर को कई फायदे हो सकते हैं।
मेथी दाने और छुहारे का पानी पीने के फायदे
जोड़ों के दर्द से राहत
मेथी दानों और छुहारे के पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या से बचा जा सकता है। अगर आप जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या से बचना चाहते हैं, तो इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें। आपको बहुत जल्दी परिणाम दिखने लगेंगे।
वजन कम हो सकता है
अगर आप वजन घटना चाहते हैं, तो इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इस पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।
पाचन-तंत्र में होगा सुधार
जैसा हमने आपको बताया की इस पानी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे पाचन-तंत्र को फायदा होता है। यह पानी पेट की गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इससे मल सॉफ्ट हो जाता है और आसानी से बाहर आ जाता है।
Leave A Comment