ब्रेकिंग न्यूज़

  क्या गर्मियों में रात में दही खा सकते हैं?

 दही के अनेक फायदे होते हैं लेकिन जरूरी है कि इसका सेवन सही तरीके से किया जाए। आयुर्वेद में दही के सेवन को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। खासकर रात में दही खाना सही है या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। आयुर्वेद के अनुसार, दही का सेवन करने का सही समय और तरीका अपनाने से यह फायदेमंद साबित होता है, लेकिन गलत समय या अधिक मात्रा में खाने से यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।  

क्या गर्मियों में रात में दही खा सकते हैं?  

आयुर्वेद में दही को गुण में "गुरु" यानी भारी भोजन माना गया है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने वाला होता है और इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। लेकिन गलत समय पर या गलत तरीके से इसका सेवन करने से शरीर में दोषों को बढ़ा सकता3 है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि दही शरीर की अग्नि को मंद करता है, जिससे पाचन धीमा पड़ सकता है। दही का सेवन सुबह या दोपहर के समय करना सबसे अच्छा होता है। इस समय शरीर की अग्नि तेज होती है, जिससे यह आसानी से पच जाता है। यदि आप दही खाना चाहते हैं तो इसे शाम 7 बजे या अधिकतम 8 बजे तक खा लें। इसके बाद दही खाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 दही से किसे बचना चाहिए?  

गर्मियों में दही का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन इसे देर रात में खाने से बचना चाहिए। यदि आपकी पाचन अग्नि मंद है, तो दही की बजाय छाछ का सेवन करना अधिक लाभकारी रहेगा। वहीं अगर आपके शरीर की अग्नि तीक्ष्ण है तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह तेज अग्नि को मंद कर सकता है।

 दही और छाछ में से कौन सा बेहतर है?  
गर्मियों में छाछ या मठ्ठा दही की तुलना में अधिक लाभकारी माना जाता है। छाछ न केवल पाचन को सुधारती है बल्कि शरीर में ठंडक भी बनाए रखती है। इसमें दही की तुलना में कम फैट और अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। छाछ को मसाले और अदरक के साथ लेने से यह और भी अधिक लाभकारी हो जाती है।
 गर्मियों में दही का सेवन करने के सही तरीके
=छाछ के रूप में सेवन करें - इसे जीरा, पुदीना और काला नमक डालकर पिएं।
=दोपहर के समय खाएं - सुबह या दोपहर में दही खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
=फलों के साथ न खाएं - आम, केला जैसे फलों के साथ दही खाना पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
 निष्कर्ष
 आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में देर रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। दही गुण में भारी होता है। यदि आप दही खाना चाहते हैं, तो इसे दिन में छाछ के रूप में लेना बेहतर होता है। इससे शरीर को ठंडक भी मिलेगी और पाचन भी ठीक रहेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english