सूखे अंजीर को शहद के साथ मिलाकर खाएं....कब्ज, गले की खराश से मिलेगा छुटकारा....जानें इसके सेवन के अन्य फायदे
अंजीर और शहद का सेवन सर्दियों में सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। अंजीर में मौजूद कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। शहद और अंजीर का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद कई समस्याएं दूर होती हैं। आइये जानते हैं शहद और अंजीर के फायदे।
1. शुगर या डायबिटीज की समस्या में उपयोगी
शहद और अंजीर का संतुलित मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके साथ ही शहद में मौजूद गुण भी डायबिटीज में फायदेमंद माने जाते हैं। शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदा मिल सकता है लेकिन इनका सेवन करने से पहले आपको एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
2. कब्ज की समस्या में फायदेमंद
शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। अंजीर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करता है और शहद में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
3. मुंह में छालों की समस्या में उपयोगी
शहद में मौजूद गुण मुंह में छालों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं और इसके सेवन से मसूढ़ों को भी फायदा मिलता है। इस समस्या में शहद में अंजीर मिलाकर इसे मुंह में रखकर कुछ देर चबाएं और फिर इसे निगल लें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दो से तीन बार करने से आपको फायदा मिलेगा।
4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए आप रोजाना सुबह शहद के साथ अंजीर मिलाकर इसका सेवन करें। चूंकि अंजीर में फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो आपके पाचन को दुरुस्त रखता है और काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसके आलावा शहद भी वजन को नियंत्रित करने के लिए अच्छा माना जाता है। आप रोजाना एक से दो अंजीर को एक चम्मच शहद में मिलाकर इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।
5. तनाव और मानसिक समस्याओं में उपयोगी
कामकाज के प्रेशर और जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण आज के समय लोग तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। तनाव से छुटकारा पाने के लिए अंजीर और शहद का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
6. हड्डियों के लिए उपयोगी
अंजीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और इसका सेवन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा शहद में मौजूद गुण हड्डियों से जुड़ी समस्या जैसे हड्डियों में दर्द, जोड़ों में सूजन आदि के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
7. गले की खराश दूर करने में उपयोगी
गले की खराश की समस्या में आपको कई तरह की कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। इस समस्या में आप सूखे अंजीर को शहद में भिगोकर खाएं। शहद में सूखा अंजीर मिलाकर इसे पानी में डाल दें। इसके बाद उस पानी को पी लें और अंजीर को खा जाएं। ऐसा दिन में दो बार करें। शहद और अंजीर का तीन से चार बार सेवन करने से आपको गले में खराश की समस्या में फायदा मिलेगा और आपका गला भी साफ रहेगा। इसका सेवन करने से हल्के-फुल्के संक्रमण में भी फायदा मिलता है।
Leave A Comment