ब्रेकिंग न्यूज़

 श्रीलंका में भारत के सहयोग से बनने वाले 10,000 आवासों की परियोजना की आधारशिला रखी गई

कोलंबो. श्रीलंका के बदुल्ला जिले में भारत की सहायता से बनाए जाने वाले 10,000 आवासों की परियोजना के तहत सोमवार को आधारशिला रखी गई। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''अठारह अरब रुपये से अधिक की अनुदान सहायता से भारतीय आवास परियोजना के चौथे चरण के तहत बदुल्ला के ''कैनावरेला प्लांटेशन एस्टेट'' में 57 नए आवासों की आधारशिला रखी गई है।'' 
उच्चायोग ने बताया कि इस परियोजना के तहत श्रीलंका के छह प्रांतों में बागान क्षेत्रों के समुदायों के लिए 10,000 से अधिक आवास बनाए जाएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय आवास परियोजना भारत सरकार की प्रमुख विकास परियोजनाओं में से एक है, जिसके तहत लगभग 60,000 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के पहले दो चरणों में उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में 46,000 आवासों का निर्माण या जीर्णोद्धार किया गया, जबकि तीसरे चरण में बागान क्षेत्रों में 4,000 आवास बनाए गए। विज्ञप्ति में कहा गया कि श्रीलंका के तमिल समुदाय और बागान क्षेत्र भारत-श्रीलंका विकास सहयोग साझेदारी के प्रमुख केंद्रों में शामिल हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english