ब्रेकिंग न्यूज़

नाटो ने अरबों अमेरिकी डॉलर की हथियार खरीद योजना की घोषणा की

अंकारा.  अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने मंगलवार को अरबों अमेरिकी डॉलर की हथियार खरीद योजना की घोषणा की। नाटो ने यह घोषणा ऐसे समय की जब मंगलवार दोपहर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तुर्किये के अंकारा शहर पहुंचे। माना जा रहा है कि नाटो ने यह घोषणा अस्थिर स्वभाव वाले ट्रंप को खुश करने की कोशिश के तहत की है। अंकारा में अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान 'एयर फोर्स वन' के उतरने से ठीक पहले नाटो ने अरबों डॉलर के कई सैन्य परियोजनाओं की घोषणा की। एक संगठन के तौर पर नाटो के पास अपना कोई हथियार नहीं है। ये हथियार इसके 32 सदस्य देशों की संपत्ति हैं। हालांकि नाटो के पास 14 अवाक्स पूर्व चेतावनी रडार निगरानी विमानों का बेड़ा है जो लगभग 50 साल पुराने हैं, और साथ ही कुछ नए निगरानी ड्रोन भी हैं। पुराने हो चुके विमानों को बदलने के लिए मंगलवार को एक समझौते की घोषणा की गई। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने घोषणा की कि स्वीडिश कंपनी साब 10 देशों के समूह को 10 नए ग्लोबलआई निगरानी विमान की आपूर्ति करेगी। कुछ परियोजनाओं का वित्तपोषण यूरोपीय संघ द्वारा स्थापित किफायती ऋण प्रणाली से किया जाएगा। इस प्रणाली के तहत पूंजी बाजार से 170 अरब अमेरिकी डॉलर तक की रकम जुटाई जाएगी। संगठन के महासचिव मार्क रुटे ने कहा, ''हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी आर्थिक ताकत को सैन्य क्षमताओं में बदलें और धन का इस्तेमाल रक्षा परियोजनाओं से लेकर ड्रोन, मिसाइल और इंटरसेप्टर आदि के लिए करें।''

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english