ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

 नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को वहां के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

 बैठक के दौरान भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद मजबूत द्विदलीय (बाइपार्टिजन) समर्थन पर भी जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने रणनीतिक, आर्थिक और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार तथा दोनों देशों के लगातार मजबूत होते संबंधों पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंगस टेलर के बीच सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह बैठक भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा भारत के साथ संबंधों को लेकर ऑस्ट्रेलिया में व्यापक राजनीतिक समर्थन को दर्शाती है।
 ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके अलावा उन्होंने गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन, विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर, ऑस्ट्रेलिया-इंडिया सीईओ फोरम के प्रतिनिधियों, भारतीय समुदाय के सदस्यों और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की।
 प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का भी दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप का अनावरण करेंगे, जिसका उद्देश्य खेल क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देना है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि एमसीजी का दौरा खेल क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते सहयोग का प्रतीक होगा। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में खेल दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभर रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english