मशहूर गायक सुनील परेरा का निधन
कोलंबो। श्रीलंका के गायक और संगीतकार सुनील परेरा का कोविड-19 जटिलताओं के कारण 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने न केवल अपने गीतों से श्रीलंका की पीढिय़ों का मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार, नस्लवाद, लोकतंत्र के दमन के खिलाफ मुखरता से अपनी बात रखकर उनका मन-मानस हर लिया।
सुनील परेरा पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। राजधानी कोलंबो के एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया। वह पिछले हफ्ते घर लौटे, लेकिन उनकी हालत बिगडऩे पर उन्हें वापस अस्पताल ले जाया गया और सोमवार को उनका निधन हो गया। कोरोना वायरस से संबंधित स्वास्थ्य नियमों के कारण कोलंबो के मुख्य कब्रिस्तान में उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए। सुनील और उनके बैंड ''जिप्सी'' को बैला में महारत हासिल थी। बैला श्रीलंका में लोकप्रिय संगीत का एक रूप है, जिसकी जड़ें पुर्तगाली उपनिवेशवाद के दौर से जुड़ी हैं।
Leave A Comment